• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति कार चलाने वालों के लिए अच्छी खबर: अब इंडियन ऑयल आउटलेट से फ्यूल डलवाने पर मिलेंगे ये फायदे

    यह फायदे ग्राहकों को लॉयल्टी प्रोग्राम के रूप में मिलेंगे जो 1 अप्रैल से शुरू होंगे

    स्तुति
    स्तुति
    published on मार्च 29, 2023 18:09 ist
    info icon
    published onMar 29, 2023 18:09 IST
    last updated onMar 29, 2023 18:09 IST
    696 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने पिछले साल सितंबर में इंडियन ऑयल लिमिटेड (IOCL) के साथ साझेदारी की थी जिससे मारुति सुजुकी रिवॉर्ड प्रोग्राम ऐप के यूज़र्स को निकटतम इंडियन ऑयल फ्यूल स्टेशन या सीएनजी आउटलेट का पता लगाने में मदद मिल सके। अब कंपनी ने अपनी ऐप के यूज़र्स के लिए लॉयल्टी बेनिफिट ऑफर पेश करके ऑयल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के साथ अपनी साझेदारी को और ज्यादा मजबूत किया है।

    Maruti Brezza
    Maruti Grand Vitara

    सभी यूज़र्स पॉइंट्स के लिए एक्स्ट्रा रिवार्ड्स प्रोग्राम के लिए नामांकन कर सकते हैं और इन पॉइंट्स को कैश के रूप में रिडीम भी किया जा सकता है। नामांकन करने के बाद सभी यूज़र्स को 100 एक्स्ट्रा रिवार्ड्स पॉइंट्स दिए जाएंगे। इसके बाद हर बार जब भी कोई उपयोगकर्ता इंडियन ऑयल फ्यूल पंप पर फ्यूल भरवाता है तो उसे फ्यूल पर खर्च किए गए प्रति 100 रुपये पर दो एक्स्ट्रा रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेंगे। इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन एक तिमाही में फ्यूल पर 25,000 रुपये खर्च करने वाले ग्राहकों को 105 रुपये के 350 एक्स्ट्रा रिवार्ड्स पॉइंट्स का इनाम भी देगी। यह लॉयल्टी प्रोग्राम 1 अप्रैल से शुरू होगा।

    कंपनी की इस ऐप में एक और फीचर जोड़ा गया है। नज़दीकी इंडियन ऑयल फ्यूल स्टेशन के बारे में जानकारी लेने के अलावा अब कस्टमर्स खुद के द्वारा चुने गए फ्यूल स्टेशन पर वॉशरूम सुविधाओं, कन्वीनिएंस स्टोर और एयर-फिल स्टेशंस का भी पता लगा सकेंगे।

    मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स एंड मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि “मारुति सुजुकी में हम अपने ग्राहकों को ना केवल अच्छे और विश्वसनीय प्रोडक्ट देते हैं, बल्कि उन्हें अच्छी सर्विस और कई फायदे भी देते रहते हैं। मारुति सुजुकी रिवार्ड्स फुली डिजिटल लॉयल्टी प्रोग्राम है जो ग्राहकों को प्रीमियम और विश्वसनीय एक्सपीरिएंस देकर उन्हें अच्छी सेवाएं प्रदान करने में मदद कर रहा है। हमें विश्वास है कि इस प्रोग्राम के तहत अतिरिक्त फायदे हमें ग्राहकों के साथ एक मजबूत संबंध बनाने और उनके अनुभवों को और बेहतर बनाने में हमारी मदद करेंगे।”

    यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी जिम्नी किस शहर में कब की जाएगी डिस्प्ले, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है