मारुति जिम्नी Vs महिंद्रा थारः किस ऑफ रोडिंग कार पर चल रहा है कम वेटिंग पीरियड, जानिए यहां
कुछ शहरों में जिम्नी और थार पर बराबर वेरिएंट पीरियड चल रहा है
- Write a कमेंट

भारत में ऑफ रोडिंग के शौकीन लोगों में सबसे बड़ा कंफ्यूजन ये हो सकता है कि मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार में से किस कार को चुना जाए। थार इनमें पुराना मॉडल है जिसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ रियर-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन रखा गया है। वहीं मारुति जिम्नी की बाद में एंट्री हुइ है और ये केवल पेट्रोल इंजन व फोर-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध है।
अगर आप इन दोनों में से किसी एक कार को लेने का प्लान बना रहे हैं तो यहां देखिए देश के टॉप 20 शहरों में इन पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियडः
| शहर |
जिम्नी |
थार |
| दिल्ली |
2 महीने |
2-3 महीने |
| बेंगलुरु |
1-2 महीने |
3 महीने |
| मुंबई |
2-3 महीने |
2-4 महीने |
| हैदराबाद |
1-2 महीने |
3 महीने |
| पुणे |
2 महीने |
3-4 महीने |
| चेन्नई |
2 महीने |
3 महीने |
| जयपुर |
2 महीने |
3-4 महीने |
| अहमदाबाद |
2 महीने |
2-4 महीने |
| गुरुग्राम |
2 महीने |
2-3 महीने |
| लखनऊ |
2 महीने |
3 महीने |
| कोलकाता |
2 महीने |
2-4 महीने |
| ठाणे |
2 महीने |
3 महीने |
| सूरत |
वेटिंग पीरियड नहीं |
2-4 महीने |
| गाजियाबाद |
2-2.5 महीने |
4 महीने |
| चंडीगढ़ |
2 महीने |
3 महीने |
| कोयंबटूर |
2-2.5 महीने |
3-4 महीने |
| पटना |
2-2.5 महीने |
2-4 महीने |
| फरीदाबाद |
2 महीने |
3 महीने |
| इंदौर |
1-2 सप्ताह |
2-4 महीने |
| नोएडा |
1-2 महीने |
4 महीने |
- अधिकांश शहरों में जिम्नी पर थार से कम वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

- बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर और नोएडा में जिम्नी को एक महीने या इससे भी कम समय में आप घर ला सकते हैं।
- सूरत में इस पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं है।
- महिंद्रा थार पर औसत वेटिंग पीरियड करीब तीन महीने है। नोएडा, गाजियाबाद, इंदौर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और जयपुर जैसे शहर में थार की डिलीवरी के लिए चार महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

- इन दोनों एसयूवी कारों का वास्तविक वेटिंग टाइम इनके वेरिएंट, पावरट्रेन और कलर ऑप्शन पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी Vs महिंद्रा थारः प्राइस कंपेरिजन
मारुति जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं महिंद्रा थार की प्राइस 10.54 लाख रुपये से शुरू होती है और 16.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस














