• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने स्विफ्ट समेत सभी सीएनजी मॉडल्स की प्राइस में किया इजाफा

    मारुति सुजुकी ने इस साल में तीसरी बार अपनी कारों की प्राइस में इजाफा किया है। इस बार कंपनी ने स्विफ्ट समेत सभी सीएनजी मॉडल्स की कीमतें 15,000 रुपए तक बढ़ा दी हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इनकी वेरिएंट वाइज़ डिटेल्स साझा नहीं की है।     सभी नई कीमतें 12 जुलाई 2021 यानि आज से मान्य होंगी। बता दें कि इससे पहले मारुति ने अपनी कारों की प्राइस सबसे पहले जनवरी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 12, 2021 15:54 ist
    info icon
    published onJul 12, 2021 15:54 IST
    last updated onJul 12, 2021 15:54 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने इस साल में तीसरी बार अपनी कारों की प्राइस में इजाफा किया है। इस बार कंपनी ने स्विफ्ट समेत सभी सीएनजी मॉडल्स की कीमतें 15,000 रुपए तक बढ़ा दी हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इनकी वेरिएंट वाइज़ डिटेल्स साझा नहीं की है।    

    सभी नई कीमतें 12 जुलाई 2021 यानि आज से मान्य होंगी। बता दें कि इससे पहले मारुति ने अपनी कारों की प्राइस सबसे पहले जनवरी में बढ़ाई थी और फिर इसके बाद प्राइस में दूसरी बार अप्रैल में इजाफा किया था। 

    अब तक मारुति स्विफ्ट की प्राइस 5.73 लाख रुपए से 8.41 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच थी। 

    मारुति ने फिलहाल स्विफ्ट और सीएनजी मॉडल्स की कीमतें ही बढ़ाई हैं। जल्द ही कंपनी अपनी दूसरी कारों की कीमतें भी बढ़ेंगी।  

    यदि आप भी किसी मारुति कार को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे में आप इस महीने अच्छा ख़ासा डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी स्विफ्ट समेत दूसरे मॉडल्स पर 54,000 रुपए तक का डिस्काउंट भी दे रही है। इसके बारे में आप यहां देख सकते हैं। अगर आपने फ्री सर्विस मिस कर दी है या फिर आपकी महामारी के कारण वारंटी एक्सपायर हो गई है तो ऐसे में अब कंपनी ने अपनी डेडलाइन भी एक्सटेंड कर दी है।  

    मारुति अपनी नई सेलेरियो को सितंबर 2021 तक लॉन्च करेगी।  

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी700 में मिलेंगे रेंज रोवर इंस्पायर्ड फ्लश डोर हैंडल्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    और देखें on मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है