• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सियाज़ और अर्टिगा के बेस वेरिएंट में नहीं मिलेगा 1.5 लीटर डीज़ल इंजन

    बेस वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में यह इंजन मिलेगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On फरवरी 13, 2019 10:40 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2019 10:40 IST
    last updated onFeb 13, 2019 10:40 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Ciaz

    मारुति सुज़ुकी अपनी लोकप्रिय कार सियाज़ और अर्टिगा में नया 1.5 लीटर डीज़ल इंजन जोड़ने की योजना बना रही है। यह इंजन 95.1 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क देगा। कंपनी के अनुसार यह इंजन बेस वेरिएंट सिग्मा (सियाज़) और एलईडीआई (अर्टिगा) को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में मिलेगा।

    2018 Ertiga

    कारदेखो ने कुछ समय पहले पुष्टि की थी नए 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के साथ सुज़ुकी की एसएचवीएस माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं आएगी। अब कंपनी ने भी इस बात पर अपनी सहमती दे दी है। सियाज़ और अर्टिगा के मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन की बात करें तो इन में एसएचवीएस माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। फर्क ये है कि 1.3 लीटर इंजन के साथ पुराना सिंगल-बैटरी हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जबकि 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-बैटरी हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है।

    Maruti Ciaz 1.5L Diesel

    नए डीज़ल इंजन के नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेगा। सूत्रों के अनुसार नया 1.5 लीटर इंजन सियाज़ में 26.82 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

    Maruti Ertiga 1.5L Diesel

    शुरूआत में नए 1.5 लीटर डीज़ल इंजन को बीएस-4 मानकों पर पेश किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि अप्रैल 2020 से बीएस-6 नियम लागू होने के बाद इसे नए मानकों पर उतारा जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही दूसरी कारों में भी नए इंजन को दे सकती है।

    2018 Ertiga

    नया इंजन जुड़ने के बाद मारुति कार 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.3 लीटर डीज़ल और 1.5 लीटर डीज़ल समेत कुल तीन इंजन में मिलेगी। 1.5 लीटर इंजन वाले वेरिएंट की कीमत 1.3 लीटर डीज़ल वेरिएंट से ज्यादा हो सकती है।

    यह भी पढें : जानें वास्तव में कितना माइलेज देती है महिन्द्रा मराज़ो

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी सियाज

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है