• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हकीकत में कितना माइलेज देती है महिन्द्रा मराज़ो, जानिये यहां

    महिंद्रा ने दावा किया है कि मराजो 17.6 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देगी लेकिन वास्तव में कितना देती है, यहां देखिए

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On फरवरी 13, 2019 11:26 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2019 19:55 IST
    last updated onFeb 13, 2019 11:26 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Marazzo

    महिन्द्रा ने पिछले साल यानी 2018 में मराज़ो एमपीवी को लॉन्च किया था। आकर्षक डिजायन और दमदार फीचर की बदौलत यह शुरूआत से चर्चाओं में है। इस में कंपनी ने नया 1.5 लीटर 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन दिया है। महिन्द्रा की जल्द लॉन्च होने वाली एक्सयूवी300 में भी यही इंजन मिलेगा। मराज़ो में इंजन को इस तरह से फिट किया गया है कि इसके केबिन में अच्छा-खासा स्पेस मिलता है। कंपनी का दावा है कि मराज़ो में यह इंजन 17.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। अब सवाल ये है कि क्या वास्तव में महिन्द्रा मराज़ो इतना माइलेज देती है? इस सवाल का जवाब पाने के लिए हमने इसका टेस्ट किया है। टेस्ट ड्राइव के दौरान इसने कितना माइलेज दिया, ये जानेंगे यहां...

     

    महिंद्रा मराज़ो

    इंजन क्षमता

    1.5-लीटर, 4-सिलेंडर

    पावर

    122 पीएस @ 3500 आरपीएम

    टॉर्क

    300 एनएम @ 1750-2500 आरपीएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी

    एआरएआई माइलेज

    17.6 किमी. प्रति लीटर

    सिटी माइलेज (टेस्ट ड्राइव)

    14.86 किमी. प्रति लीटर

    हाइवे माइलेज (टेस्ट ड्राइव )

    16.97 किमी. प्रति लीटर

    सबसे पहले हम इस कार को हाइवे पर लेकर गए जहां इसने 16.97 किमी. प्रति लीटर का माइलेज दिया। महिंद्रा के दावे के लिहाज से इस माइलेज को अच्छा कहा जा सकता है। मगर महिंद्रा का यही दावा कार को सिटी में चलाने पर फैल हो जाता है। हमने जब कार को सिटी में चलाकर देखा तो इसने 14.86 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया।

    Mahindra Marazzo

    हमने कार को अलग-अलग परिस्थितियों में भी चलाकर देखा। निष्कर्ष ये निकला कि चाहे आप कार को हाइवे पर चलाएं या सिटी में, ये आपको 15 किमी प्रति लीटर के करीब माइलेज दे सकती है। यदि आपकी कार में ज्यादा पैसेंजर बैठे हों तो इससे अच्छे माइलेज की उम्मीद ना करें।

    वैसे हम भी पूरी तरह से ये दावा नहीं करते कि जो माइलेज कार ने हमें दिया वो आपको भी मिलेगा। कार का माइलेज अलग-अलग जगहों के ट्रैफिक और मौसम पर निर्भर रहता है। साथ ही कार चलाने के तौर तरीके भी यहां महत्वपूर्ण साबित होेते हैं, जिनसे अच्छा माइलेज प्राप्त किया जा सकता है।

    यह भी पढें : जानें नई महिंद्रा एक्सयूवी500 से जुड़ी पांच अहम बातें

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    महिंद्रा मराज़ो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है