• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    साउथ कोरिया की कोर्ट के हाथ में है अब महिंद्रा की सहयोगी कंपनी सैंग्यॉन्ग मोटर्स का भविष्य

    कंपनी बैंकों का 60 बिलियन वॉन(करीब 400 करोड़ रुपये) चुका पाने में विफल हो गई है। कंपनी ने अपने लेनदारों से लोन चुकाने के लिए थोड़ा और समय मांगा था मगर बैंकों ने उन्हें मना कर दिया।

    भानु
    भानु
    modified on दिसंबर 22, 2020 18:16 ist
    info icon
    published onDec 22, 2020 18:11 IST
    last updated onDec 22, 2020 18:16 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट

    • 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है महिंद्रा की  सैंग्यॉन्ग मोटर कंपनी में
    • इंटरनेशनल मार्केट में  सैंग्यॉन्ग की काफी कारें है उपलब्ध
    • अल्टुरस जी4 और एक्सयूवी300 कुछ हद तक या पूरी तरह  सैंग्यॉन्ग के मॉडल्स पर ही हैं बेस्ड
    • अब कोर्ट के हाथ में है सैंग्यॉन्ग मोटर कंपनी का भविष्य

    महिंद्रा एंड महिंद्रा की सहयोगी कंपनी  सैंग्यॉन्ग ने अपने देश साउथ कोरिया में कोर्ट रिसीवर्सशिप के लिए आवेदन किया है। कोर्ट रिसीवर्सशिप के तहत अब अदालत ही कंपनी का भविष्य तय करेगी। 

    एसयूवी मैन्यूफैक्चरर  सैंग्यॉन्ग ने जी4 रेक्सटन,टिवोली,कोरांडो और रेक्सटन स्पोर्ट्स जैसी कारें तैयार की हैं। भारत में जी4 रेक्सटन को महिंद्रा अल्टुरस जी4 के नाम से बेचा जाता है वहीं टिवोली को एक्सयूवी300 के नाम से बेचा जाता है। 

    यह भी पढ़ें: नए साल से महंगी होंगी महिंद्रा की सभी कारें

    इस समय  सैंग्यॉन्ग मोटर कंपनी में महिंद्रा की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कुछ समय पहले कंपनी इसमें 230 बिलियन वॉन (करीब 1,600 करोड़) रुपये की फ्रेश कैपिटल लगाने के बारे में सोच रही थी मगर अभी उसे बोर्ड से अप्रूवल नहीं मिला है। हालांकि,महिंद्रा कंपनी के बोर्ड ने ये तय किया कि वो इस कंपनी में निवेश करने के बजाए कंपनी को तीन साल तक के लिए 40 बिलियन वॉन के रूप में एकमुश्त राशि दे देगी जिससे वो रोजाना का कामकाज जारी रख सके। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा कार डिस्काउंट ऑफर : इस महीने एक्सयूवी300, एक्सयूवी500, स्कॉर्पियो, बोलेरो और मराजो समेत इन कारों पर पाएं 3.06 लाख रुपये तक की छूट

    यदि इस कोरियन कंपनी को कोई नया इंवेस्टर मिल जाता तो महिंद्रा ने जल्द ही सैंग्यॉन्ग से अलग होने का निर्णय भी लिया था। फिलहाल इस स्थिती को लेकर महिंद्रा ने अपने मॉडल लाइनअप पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर कुछ भी नहीं किया है। जल्द ही कंपनी इस बारे में जानकारी देगी। 

    सूत्र

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है