• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए साल से महंगी होंगी महिंद्रा की सभी कारें

    महिंद्रा ने नए साल से अपनी कारों की प्राइस में इजाफा करने की बात कही है। कंपनी के अनुसार लागत बढ़ने के चलते कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि किस कार की कितनी रेट बढ़ेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 16, 2020 16:58 ist
    info icon
    published onDec 16, 2020 16:56 IST
    last updated onDec 16, 2020 16:58 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने नए साल से अपनी कारों की प्राइस में इजाफा करने की बात कही है। कंपनी के अनुसार लागत बढ़ने के चलते कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि किस कार की कितनी रेट बढ़ेगी।

    वर्तमान में भारत में महिंद्रा की आठ कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें नई थार भी शामिल हैं। ग्राहक 30 नवंबर तक सभी कारों को मौजूदा प्राइस पर खरीद सकते हैं।

    महिंद्रा कारों की वर्तमान में प्राइस कुछ इस प्रकार हैंः-

    मॉडल

    प्राइस रेंज

    थार

    9.80लाख से 13.75 लाख रुपये

    स्कॉर्पियो

    12.42लाख से 16.27 लाख रुपये

    एक्सयूवी300

    7.95लाख से 12.30 लाख रुपये

    एक्सयूवी500

    13.58लाख से 19.31 लाख रुपये

    मराजो

    11.25लाख से 13.51 लाख रुपये

    केयूवी100 एनएक्सटी

    5.67लाख से 7.36 लाख रुपये

    बोलेरो

    8.01लाख से 9.01 लाख रुपये

    अल्टुरस जी4

    28.73लाख से 31.73 लाख रुपये

    कंपनी ने नए साल से प्राइस में इजाफा करने की बात कही है। लेकिन इस महीने आप महिंद्रा की गाड़ी लेते हैं तो आप कुल 3.06 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए महिंद्रा डिस्काउंट ऑफर की पूरी जानकारी।

    महिंद्रा 2021 में भारत में नई एक्सयूवी500 और नई स्कॉर्पियो को भी लॉन्च करेगी। चर्चाएं हैं कि 2021 के आखिर तक कंपनी फेसलिफ्ट एक्सयूवी300 को भी लॉन्च कर सकती है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अगले ही साल कंपनी इसका इलेक्ट्रिक अवतार भी लॉन्च कर सकती है।

    यह भी पढ़ें : इस महीने एंट्री लेवल हैचबैक कारों पर पाएं 54,000 रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है