• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 ऑटोमैटिक से जुड़ी जानकारी आई सामने

    शुरूआत में कंपनी एक्सयूवी300 के डीजल इंजन को एएमटी गियरबॉक्स से लैस करेगी, बाद में पेट्रोल इंजन के साथ भी ऑटोमैटिक का विकल्प आएगा।

    सोनू
    सोनू
    published on जून 18, 2019 18:49 ist
    info icon
    published onJun 18, 2019 18:49 IST
    last updated onJun 18, 2019 18:49 IST
    600 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV300 AMT: First Drive Review

    कुछ समय पहले हमने रिपोर्ट जारी की थी कि महिन्द्रा जून 2019 के आखिर तक एक्सयूवी300 का एएमटी वर्जन पेश करने वाली है। अब कंपनी ने एक्सयूवी300 एएमटी से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। कंपनी का कहना है कि एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प केवल डीजल इंजन के साथ मिलेगा। जानकारी मिली है कि एक्सयूवी के टॉप मॉडल डब्ल्यू8 (ओ) में एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प आएगा। अब देखने वाली बात ये है कि कंपनी नीचे वाले वेरिएंट डब्ल्यू4, डब्ल्यू6 और डब्ल्यू8 में एएमटी का विकल्प देती है या नहीं।

    Mahindra XUV300 AMT: First Drive Review

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन लगा है। यही इंजन महिन्द्रा मराजो में भी लगा है। एक्सयूवी300 में यह इंजन 117 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प शामिल कर सकती है।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि एएमटी वर्जन की कीमत मैनुअल वेरिएंट से करीब 50,000 रुपये ज्यादा हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू से है।

    महिन्द्रा ने एक्सयूवी300 को लॉन्च करते वक्त कहा था कि वह इसके पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ एएमटी का विकल्प लाएगी। डीजल एएमटी के बारे में कंपनी ने अभी खुलासा कर दिया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल एएमटी को कंपनी साल के आखिर तक पेश कर सकती है।

    यह भी पढें : महिंद्रा थार 700 हुई लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vicky
    Jul 1, 2019, 10:50:54 AM

    To purchase mahidra car or suv.. totally waste of money.. its like tractor .. no comfort , no luxury, engine performance poor, its made only for villagers

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है