• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान एएमटी बैजिंग के साथ नजर आई महिंद्रा मराजो

    महिंद्रा ने जब मराजो के बीएस6 वर्जन को लॉन्च किया था तब इस बात के काफी पुख्ता संकेत मिले थे कि इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। और अब आखिरकार मराज़ो ऑटोमैटिक टेस्टिंग के दौरान नजर आई है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 09, 2020 17:49 ist
    info icon
    published onNov 09, 2020 17:48 IST
    last updated onNov 09, 2020 17:49 IST
    4.9K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने जब मराजो के बीएस6 वर्जन को लॉन्च किया था तब इस बात के काफी पुख्ता संकेत मिले थे कि इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। और अब आखिरकार मराज़ो ऑटोमैटिक टेस्टिंग के दौरान नजर आई है।

    ऊपर दी गई फोटोज में मराजो बिना कवर के ​नजर आ रही है और इसकी बूटलिड पर 'ऑटोशिफ्ट' बैजिंग भी दी गई है जिससे ये साफ हो जाता है कि महिंद्रा मराज़ो में एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन जल्द मिलने जा रहा है। इसी तरह की बैजिंग एएमटी गियरबॉक्स से लैस महिंद्रा एक्सयूवी300 के डीजल वर्जन में भी दी गई है। ऐसे में संकेत ये भी मिल रहे हैं महिंद्रा मराजो के डीजल मॉडल में एएमटी गियरबॉक्स मिलने जा रहा है। 

    इस फोटो से ये तो साफ हो गया है कि मराजो में डीजल ऑटोमैटिक का कॉम्बिनेशन मिलेगा मगर पेट्रोल इंजन के साथ भी ये ऑप्शन रखा जाएगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी बोलना मुश्किल है। मराजो का इस तरह का पेट्रोल मॉडल टेस्टिंग के दौरान अभी तक नजर नहीं आया है मगर,इतना कहा जा सकता है कि इसमें ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया 1.5 लीटर एम स्टालियन टर्बो इंजन दिया जा सकता है। उम्मीद है कि ये इंजन 160 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा जो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हो सकता है। 

    यदि मराजो का पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया जाता है तो फिर ये एमपीवी एक्सएल6 को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी जो इस समय सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कार बनी हुई है। 

    वर्तमान में मराजो 7 और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें केवल सिंगल पावरट्रेन ऑप्शन ही दिया गया है और इसकी प्राइस 11.25 लाख रुपये से लेकर 13.59 लाख रुपये एक्सशोरूम पैन इंडिया के बीच है। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा मराज़ो पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा मराज़ो

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है