महिन्द्रा मराज़ो के डैशबोर्ड से जुड़ी जानकारी आई सामने
मारूति अर्टिगा को देगी टक्कर
- Write a कमेंट

महिन्द्रा ने अपनी नई एमपीवी मराज़ो के डैशबोर्ड से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस में ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज़ कलर कोम्बिनेशन के साथ कॉन्ट्रास्ट सिल्वर हाइलाइटर दिए गए हैं। प्रीमियम कार वाला अहसास लाने के लिए इस में स्टेरी ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है।
भारत में मौजूद अधिकांश कारों में सेंट्रर कंसोल को ड्राइवर के पास रखा गया है। मराज़ो में भी इसी लेआउट को अपनाया गया है, लेकिन यह ड्राइवर की तरफ झुका हुआ नहीं है। इंफोटेंमेंट स्क्रीन को एसी वेंट के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है।

तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस में 7.0 इंच यूनिट दी जा सकती है। महिन्द्रा की एक्सयूवी500 में भी 7.0 इंच यूनिट दी गई है। मराज़ो में स्क्रीन के दोनों ओर कैपेसिटिव टच बटन मिलेंगे, जबकि एक्सयूवी500 में फिजिकल बटन दिए गए हैं। कंपनी द्वारा जारी तस्वीरों में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के आइकन भी दिखाई देते हैं। मराज़ो महिन्द्रा की पहली पेशकश होगी जिस में एपल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलेगी। महिन्द्रा की एक्सयूवी500 तक में इसका अभाव है।

महिन्द्रा मराज़ो का इंफोटेंमेंट सिस्टम, कंपनी के ब्लू सेंस एप को सपोर्ट करेगा या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। महिन्द्रा मराज़ो के स्टीयरिंग व्हील का लेआउट केयूवी-100 और टीयूवी300 से प्रेरित है। इसके नीचे वाले हिस्से में भी ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। महिन्द्रा मराज़ो 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट में आएगी। महिन्द्रा मराज़ो को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 9.99 लाख रूपए से 14.99 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला दूसरी जनरेशन की मारूति अर्टिगा से होगा।

यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर दिखी महिन्द्रा एस201














