• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एसयूवी कारों के 2 लाख से ज्यादा ऑर्डर पड़े हैं पेंडिंग, जानिए किस कार पर कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक के ऑर्डर सबसे ज्यादा पेंडिंग चल रहे हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 17, 2024 16:07 ist
    info icon
    published onMay 17, 2024 16:07 IST
    last updated onMay 17, 2024 16:07 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने हाल ही में एक रिपोर्ट में अपने मॉडल वाइज पेंडिंग ऑर्डर की जानकारी साझा की है। कंपनी के अनुसार उसके पास इस समय 2.2 लाख से ज्यादा कारों के ऑर्डर पेंडिंग पड़े हैं, जिनमें महिंद्रा स्कॉर्पियो, थार, एक्सयूवी700 और बोलेरो जैसे मॉडल शामिल हैं। यहां देखिए महिंद्रा एसयूवी कारों के मॉडल वाइज पेंडिंग ऑर्डरः

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक

    86,000

    महिंद्रा थार (रियर-व्हील-ड्राइव समेत)

    59,000

    महिंद्रा थार 3एक्सओ

    50,000

    महिंद्रा थार700

    16,000

    महिंद्रा बोलेरो नियो और बोलेरो

    10,000

    Mahindra Scoprio Classic

    कुल पेंडिंग ऑर्डर में महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक, और थार की संख्या 65 प्रतिशत से ज्यादा है। स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक को हर महीने औसत 17,000 बुकिंग मिल रही है, जबकि थार की हर महीने 7,000 यूनिट्स बिक रही है। हालांकि बोलेरो और बोलेरो नियो के पेंडिंग ऑर्डर कम है, क्योंकि इनकी हर महीने औसत 9500 यूनिट्स बुक कर रही है।

    Mahindra XUV 3XO Front

    हाल ही में लॉन्च हुई एक्सयूवी 3एक्सओ के बाद महिंद्रा कारों की बुकिंग में तेजी आई है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुकिंग शुरू होने के महज एक घंटे में 50,000 से ज्यादा लोगों ने इस एसयूवी कार को बुक कर लिया था। महिन्द्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की डिलीवरी 26 मई 2024 से शुरू होगी, उम्मीद है कि इसके बाद पेंडिंग ऑर्डर की संख्या कम हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को महज एक घंटे में मिली 50,000 से ज्यादा बुकिंग

    महिंद्रा एसयूवी पर औसत वेटिंग पीरियड

    थार700

    7 महीने

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    6 महीने

    महिंद्रा थार

    4 महीने

    महिंद्रा थार400 ईवी

    4 महीने

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक

    3 महीने

    बोलेरो

    3 महीने

    बोलेरो नियो

    3 महीने

    Mahindra XUV700

    ऊपर दिखाई दे रही टेबल के अनुसार महिंद्रा एक्सयूवी 700 पर सबसे ज्यादा 7 महीने का औसत वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके बाद स्कॉर्पियो एन पर सबसे ज्यादा औसत वेटिंग पीरियड 6 महीने तक का है।

    हालांकि स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक, थार और एक्सयूवी700 जैसी कुछ महिंद्रा एसयूवी कारों का वेटिंग पीरियड फरवरी 2024 की तुलना में कम हुआ है, लेकिन कंपनी के पास अभी भी 2 लाख से ज्यादा गाड़ियों के ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। ज्यादा पेंडिंग ऑर्डर की एक वजह स्लो डिलीवरी है जिसमें प्रोडक्शन और सप्लाई जैसे कई फेक्टर की भूमिका रहती है। वर्तमान में महिंद्रा को हर महीने 48000 नई बुकिंग मिल रही है, जबकि हर महीने कैंसल रेट 10 प्रतिशत है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा स्कॉर्पियो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है