• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सॉनेट के जीटीएक्स प्लस ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की प्राइस का सितंबर के अंत तक हो जाएगा ऐलान

    किया मोटर्स (Kia) ने भारत में अपनी नई पेशकश सॉनेट एसयूवी को लॉन्च करने के साथ ही इसकी प्राइस से भी आखिरकार पर्दा उठा दिया है। हालांकि,कंपनी ने इसके पेट्रोल और डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की प्राइस से अभी भी पर्दा नहीं उठाया है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 19, 2020 17:31 ist
    info icon
    published onSep 19, 2020 17:31 IST
    last updated onSep 19, 2020 17:31 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    • 6.71 लाख रुपये से लेकर 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की प्राइस पर लॉन्च की गई है किया सोनेट
    • टॉप वेरिएंट जीटीएक्स प्लस में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की दी गई है चॉइस
    • सेल्टोस की तरह किया मोटर्स सॉनेट के टॉप ऑटोमैटिक ​वेरिएंट्स की प्राइस का बाद में करेगी खुलासा
    • 12.99 लाख रुपये हो सकती है जीटीएक्स प्लस टर्बो पेट्रोल डीसीटी और डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत 

    किया मोटर्स (Kia) ने भारत में अपनी नई पेशकश सॉनेट एसयूवी को लॉन्च करने के साथ ही इसकी प्राइस से भी आखिरकार पर्दा उठा दिया है। हालांकि,कंपनी ने इसके पेट्रोल और डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की प्राइस से अभी भी पर्दा नहीं उठाया है। उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक कंपनी इनका ऐलान कर देगी। 

    किया सोनेट छह वेरिएंट्स एचटीई, एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीएक्स, एचटीएक्स प्लस और जीटीएक्स  प्लस में उपलब्ध है।  इसमें हुंडई वेन्यू वाले ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट जीटीएक्स प्लस में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दिया गया है। उम्मीद है कि इन दो टॉप मॉडल की प्राइस कुछ इस प्रकार से हो सकती है। 

     

    जीटीएक्स मैनुअल

    जीटीएक्स ऑटोमैटिक (संभावित)

    पेट्रोल

    11.99 लाख रुपये

    12.99 लाख रुपये

    डीजल

    11.99 लाख रुपये

    12.99 लाख रुपये

    इस 5-सीटर कार में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।  सेल्टोस की तरह ही इसमें भी इंटीग्रेटेड स्क्रीन डिस्प्ले,एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले स्पोर्ट करने वाला 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,बिल्ट इन एयरप्योरिफायर और वेन्टीलेटेड सीट्स दी गई हैं। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल,बोस साउंड सिस्टम,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और किया स्मार्ट के इस्तेमाल से काम करने वाला रिमोट इंजन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: किया सॉनेट की डिलीवरी हुई शुरू, जानिये क्या है इसमें खास

    सेफ्टी के लिए सॉनेट के टॉप मॉडल में 6 एयरबैग्स,फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा इस छोटी एसयूवी के टॉप ऑटोमैटि​क वेरिएंट्स में मल्टीपल ड्राइव और ट्रैक्शन मोड भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें:किया सॉनेट सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में मौजूद कारों से कितनी होगी बेहतर, जानिए यहां

    किया सॉनेट को 6.71 लाख रुपये से लेकर 11.99 लाख रुपये की प्राइस रेंज पर लॉन्च किया गया है । सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में किया सॉनेट का कंपेरिजन मारुति विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन से है। जल्द ही इसके मुकाबले में टोयोटा अर्बन क्रूजर, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट को भी पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:किया सॉनेट 2020 : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है