• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस vs स्कोडा कायलाक: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    दोनों एसयूवी कार में प्रीमियम फीचर मिलते हैं, लेकिन सिरोस में बड़ी स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 24, 2024 12:22 ist
    info icon
    published onDec 24, 2024 12:20 IST
    last updated onDec 24, 2024 12:22 IST
    711 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Syros vs Skoda Kylaq: Specifications Compared

    किआ सिरोस भारत में कोरियन कार कंपनी की नई सब-4 मीटर एसयूवी कार है, जिसे सबकॉम्पैक्ट और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के बीच में पोजिशन किया गया है। किआ सिरोस का मुकाबला कई कारों से है जिनमें से एक स्कोडा कायलाक है, जिसे हाल ही में इस सेगमेंट में पेश किया गया है। यहां हमनें किआ सिरोस और स्कोडा कायलाक का प्राइस, फीचर, साइज, और इंजन-गियरबॉक्स के आधार पर कंपेरिजन किया है, तो दोनों में से कौनसी एसयूवी कार खरीदनी चाहिए? जानेंगे आगे:

    साइज

    मॉडल

    किआ सिरोस

    स्कोडा कायलाक

    अंतर

    लंबाई

    3995 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    अंतर नहीं

    चौड़ाई

    1805 मिलीमीटर

    1783 मिलीमीटर

    + 22 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1680 मिलीमीटर

    1619 मिलीमीटर

    + 61 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2550 मिलीमीटर

    2566 मिलीमीटर

    (-) 16 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    465 लीटर

    446 लीटर

    + 19 लीटर

    Skoda Kylaq Side View (Left)

    • सिरोस और कायलाक दोनों की लंबाई एक समान है, हालांकि कायलाक का व्हीलबेस किआ एसयूवी से 16 मिलीमीटर ज्यादा बड़ा है।

    • बड़े व्हीलबेस के चलते इसके केबिन में ज्यादा स्पेस मिल सकता है और खासकर पीछे वाले पैसेंजर को अच्छा स्पेस मिल सकता है।

    • सिरोस स्कोडा कायलाक से 22 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 61 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची है।

    • सिरोस में कायलाक के मुकाबले 19 लीटर एक्सट्रा बूट स्पेस मिलता है। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कायकाक के बूट स्पेस की गणना रूफ तक की गई है ना कि पार्सल ट्रे तक।

    इंजन

    मॉडल

    किआ सिरोस

    स्कोडा कायलाक

    इंजन

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    120 पीएस

    116 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    172 एनएम

    250 एनएम

    178 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    एटी - टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    डीसीटी - ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    Kia Syros Front View

    • सिरोस और कायलाक दोनों में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, हालांकि सिरोस का इंजन कायलाक से 5 पीएस ज्यादा पावर जनरेट करता है।

    • सिरोस और कायलाक दोनों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। सिरोस में टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन, जबकि कायलाक में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है।

    • सिरोस में 116 पीएस 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी दिया गया है, जबकि कायलाक केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: किआ सिरोस vs किआ सोनेट vs किआ सेल्टोस: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    फीचर

    फीचर

    किआ सिरोस

    स्कोडा कायलाक

    एक्सटीरियर

    • एलईडी डीआरएल के साथ ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • फ्लश-टाइप डोर हैंडल

    • शार्क फिन एंटीना

    • रूफ रेल्स

    • 17-इंच अलॉय व्हील्स

    • ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • 17-इंच अलॉय व्हील्स

    • रूफ रेल्स

    • शार्क-फिन एंटीना

    इंटीरियर

    • डुअल-टोन केबिन थीम (वेरिएंट के आधार पर)

    • डुअल-टोन ग्रे लेदरेट सीटें

    • फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    • कपहोल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और आर्मरेस्ट

    • पैडल के लिए मेटल फिनिश

    • रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग फंक्शन के साथ 60:40 फोल्डेबल रियर सीटें

    • 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग

    • डुअल-टोन ब्लैक और बेज डैशबोर्ड

    • सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट

    • कपहोल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और आर्मरेस्ट

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    कंफर्ट

    • 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • ऑटो एसी कंट्रोल के लिए 5 इंच टच पैनल

    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स

    • रियर विंडो सनशेड

    • की-फॉब के जरिए सभी विंडो ऑटो अप/डाउन

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • एयर प्यूरीफायर

    • पैडल शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक)

    • क्रूज कंट्रोल

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • ड्राइव और ट्रैक्शन कंट्रोल मोड

    • 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स

    • 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स

    • कूल्ड ग्लोवबॉक्स

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • सिंगल-पैन सनरूफ

    • क्रूज कंट्रोल

    • 60:40 स्प्लिट फोल्ड रियर सीट्स

    • पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    • ऑटो अप/डाउन ड्राइवर पावर विंडो

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम

    इंफोटेनमेंट

    • 12.3 इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • 8-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 10.1 इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • 6 स्पीकर साउंड सिस्टम

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • रियर डिफॉगर

    • 360-डिग्री कैमरा

    • फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    • लेवल 2 एडीएएस

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • रियर पार्किंग कैमरा

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • रियर डिफॉगर

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • किआ सिरोस और स्कोडा कायलाक दोनों एसयूवी कार में प्रीमियम और जरूरी फीचर दिए गए हैं, हालांकि सिरोस फ्लश टाइप डोर हैंडल और इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप के साथ ज्यादा अच्छी और प्रीमियम लगती है।

    • सिरोस में बड़ी 12.3-इंच ड्यूल इंटीग्रेटेड स्क्रीन (एक टचस्क्रीन और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए), और क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट के लिए 5-इंच स्क्रीन भी दी गई है। इसके अलावा इसमें एसी के लिए फिजिकल कंट्रोल्स भी मिलते हैं।

    Skoda Kylaq DashBoard

    • स्कोडा कायलाक में छोटी 10.1-इंच टचस्क्रीन और 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है।

    • किआ ने सिरोस में रियर वेंटिलेटेड सीटें, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, और 8-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर भी दिए हैं, और ये सभी फीचर कायलाक में नहीं मिलते हैं।

    • कायलाक में 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट दी गई है, वहीं सिरोस में केवल 4 तरह से पावर्ड एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट दी गई है।

    • पैसेंजर की सुरक्षा की बात करें तो कायलाक और सिरोस दोनों में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। हालांकि सिरोस में 360 डिग्री कैमरा, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, और लेन कीप असिस्ट जैसे कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।

    प्राइस

    किआ सिरोस

    स्कोडा कायलाक

    9.70 लाख रुपये से शुरू (संभावित)

    7.89 लाख रुपये से 14.40 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री)

    सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।

    सिरोस की कीमत स्कोडा कायलाक से करीब 2 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है, और इसका ज्यादा प्रीमियम केबिन, अतिरिक्त फीचर और बेहतर सेफ्टी किट इसकी बढ़ी हुई कीमत को वाजिब ठहराते हैं।

    यह भी पढ़ें: किआ सिरोस का जल्द भारत एनकैप में हो सकता है क्रैश टेस्ट, क्या 5 स्टार रेटिंग ला पाएगी ये कार?

    कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    Kia Syros

    किआ सिरोस स्कोडा कायलाक के मुकाबले बड़े साइज, अतिरिक्त फीचर, और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर के चलते ज्यादा बेहतर चॉइस साबित होती है, हालांकि इन सभी अतिरिक्त विशेषताओं के लिए थोड़ी एक्सट्रा कीमत लगेगी। वहीं स्कोडा कायलाक में सभी जरूरी फीचर दिए गए हैं, लेकिन इसमें 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस जैसे प्रमुख फीचर की कमी है।

    अगर आप फीचर और स्पेस को अहमियत देते हैं तो आपको निश्चित रूप से किआ सिरोस को चुनना चाहिए। हालांकि अगर आप कुछ पैसे बचाना चाहते हैं और इसके लिए कुछ प्रीमियम फीचर से समझौता करने को तैयार हैं तो फिर स्कोडा कायलाक लेने पर विचार कर सकते हैं।

    यह भी देखें: स्कोडा कायलाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है