• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) टर्बो डीसीटी vs किआ कैरेंस प्रेस्टीज प्लस (ओ) 7-सीटर टर्बो डीसीटी: कौनसा वेरिएंट चुनें?

    किआ सिरोस का टॉप टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट कैरेंस के मिड टर्बो-पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट से 40,000 रुपये ज्यादा महंगा है। इनमें से किस वेरिएंट को चुनना है ज्यादा फायदे का सौदा? जानेंगे आगे

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 09, 2025 14:09 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2025 14:09 IST
    last updated onFeb 09, 2025 14:09 IST
    603 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Syros HTX Plus (O) Turbo DCT vs Kia Carens Prestige Plus (O) 7-seater Turbo DCT

    किआ सिरोस भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह एक प्रीमियम सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जिसे किआ सोनेट और किआ सेल्टोस के बीच में पोजिशन किया गया है। सिरोस कार के टॉप टर्बो पेट्रोल ओटोमेटिक वेरिएंट की कीमत किआ कैरेंस के मिड-वेरिएंट टर्बो पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट के काफी करीब है। स्पेसिफिकेशन और फीचर के मामले में यह दोनों वेरिएंट एक दूसरे से कितने अलग हैं जानेंगे इसके बारे में आगे:

    कीमत

    किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) टर्बो डीसीटी 

    किआ कैरेंस प्रेस्टीज प्लस (ओ) 7-सीटर टर्बो डीसीटी 

    16.80 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री)

    16.40 लाख रुपये 

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    सिरोस का टॉप एचटीएक्स प्लस (ओ) टर्बो डीसीटी वेरिएंट कैरेंस के प्रेस्टीज प्लस (ओ) 7-सीटर टर्बो डीसीटी वेरिएंट से 40,000 रुपये ज्यादा महंगा है।

    साइज

    Kia Syros top-spec variant front

    मॉडल 

    किआ सिरोस 

    किआ कैरेंस 

    अंतर 

    लंबाई 

    3995 मिलीमीटर 

    4540 मिलीमीटर 

    -545 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1805 मिलीमीटर 

    1800 मिलीमीटर 

    5 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1680 मिलीमीटर 

    1708 मिलीमीटर 

    -28 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2550 मिलीमीटर 

    2780 मिलीमीटर 

    -230 मिलीमीटर 

    बूट स्पेस 

    465 लीटर तक 

    -

    -

    कैरेंस एक एमपीवी कार है जिसकी लंबाई सिरोस से 545 मिलीमीटर ज्यादा है। इस गाड़ी के व्हीलबेस का साइज भी सिरोस से 230 मिलीमीटर ज्यादा है।

    सिरोस की चौड़ाई कैरेंस एमपीवी से 5 मिलीमीटर ज्यादा है। वहीं, सिरोस के मुकाबले कैरेंस 28 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची कार है।

    किआ कैरेंस एमपीवी 7-सीटर सीटिंग लेआउट में आती है, जबकि सिरोस एसयूवी में पांच लोग बैठ सकते हैं।

    इंजन ऑप्शन

    Kia Syros engine

    मॉडल 

    किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) पेट्रोल डीसीटी 

    किआ कैरेंस प्रेस्टीज प्लस (ओ) 7-सीटर टर्बो डीसीटी 

    इंजन 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    120 पीएस 

    160 पीएस 

    टॉर्क 

    172 एनएम 

    253 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    7-स्पीड डीसीटी 

    7-स्पीड डीसीटी 

    सिरोस और कैरेंस दोनों कार में टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, लेकिन सिरोस में स्मॉल 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 पीएस) दिया गया है, जबकि कैरेंस में ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है जो सिरोस के मुकाबले 40 पीएस की ज्यादा पावर देता है।

    इन दोनों कार में 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।

    फीचर हाइलाइट

    Kia Syros dashboard
    Kia Carens cabin

    फीचर 

    किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) पेट्रोल डीसीटी 

    किआ कैरेंस प्रेस्टीज प्लस (ओ) 7-सीटर टर्बो डीसीटी 

    एक्सटीरियर 

    एलईडी डीआरएल्स के साथ ऑटो एलईडी हेडलाइट
    एलईडी टेललाइट
    फ्लश-टाइप डोर हैंडल
    शार्क फिन एंटीना
    रूफ रेल्स
    17-इंच अलॉय व्हील्स

    एलईडी डीआरएल के साथ ऑटो हेडलाइट
    एलईडी टेललाइट
    पुल-टाइप डोर हैंडल
    16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स
    रूफ रेल्स

    इंटीरियर 

    ड्यूल टोन केबिन थीम 

    ड्यूल टोन ग्रे लैदर सीटें 

    फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट
    कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट
    पैडल पर मेटल फिनिश
    रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग फंक्शन के साथ 60:40 फोल्डेबल रियर सीटें
    64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग 

    डुअल-टोन केबिन थीम
    सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री
    फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट
    कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    कंफर्ट 

    12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
    ऑटो एसी कंट्रोल के लिए 5-इंच का टच पैनल
    रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी
    वेंटिलेटिड फ्रंट व रियर सीटें

    रियर डोर सनशेड
    की फॉब के जरिए ऑल डोर विंडो ऑटो अप/डाउन
    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
    वायरलेस फोन चार्जर
    पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल ओआरवीएम्स
    4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट
    एयर प्यूरीफायर
    पैडल शिफ्टर्स
    क्रूज़ कंट्रोल
    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम
    पैनोरमिक सनरूफ

    सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
    रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी
    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
    पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल ओआरवीएम्स
    क्रूज़ कंट्रोल
    ऑटो अप/डाउन ड्राइवर साइड विंडो
    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    मल्टी-ड्राइव मोड

    इंफोटेनमेंट 

    12.3-इंच टचस्क्रीन
    वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
    8-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम
    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 

    8-इंच टचस्क्रीन
    वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
    6-स्पीकर

    सेफ्टी 

    6 एयरबैग
    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
    एबीएस के साथ ईबीडी
    ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
    रियर वाइपर और वॉशर
    रियर डिफॉगर
    360-डिग्री कैमरा
    फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर
    हिल स्टार्ट असिस्ट
    सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट
    आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज
    ऑल व्हील डिस्क ब्रेक
    लेवल 2 एडीएएस 

    6 एयरबैग
    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
    व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट
    हिल-स्टार्ट असिस्ट
    रियर पार्किंग सेंसर
    आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज
    सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट
    एबीएस एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
    ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

    40,000 रुपये ज्यादा प्राइस पर सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) वेरिएंट में किआ कैरेंस प्रेस्टीज प्लस (ओ) वेरिएंट के मुकाबले कई अतिरिक्त फीचर मिलते हैं, जिनमें ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट व रियर सीटें और पावर्ड ड्राइवर सीट शामिल हैं।

    वहीं, कैरेंस प्रेस्टीज प्लस (ओ) वेरिएंट में छोटी 8-इंच टचस्क्रीन यूनिट और सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है।

    सेफ्टी के लिए इन दोनों कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    कैरेंस के मुकाबले सिरोस एसयूवी में लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है।

    कौनसा वेरिएंट खरीदें?

    इस कंपेरिजन से साफ स्पष्ट है कि 40,000 रुपये ज्यादा प्राइस पर किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) वेरिएंट कैरेंस के मुकाबले ज्यादा बेहतर पैकेज साबित होता है। इसमें अच्छी टेक्नोलॉजी और कई दमदार सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। हालांकि, सिरोस थोड़ी कम पावरफुल कार है और यह गाड़ी 5-सीटर लेआउट में आती है, जबकि कैरेंस प्रेस्टीज प्लस (ओ) वेरिएंट 7-सीटर सीटिंग लेआउट में आता है और इसमें 40,000 रुपये कम प्राइस पर ज्यादा पावरफुल इंजन भी दिया गया है।

    यदि आप फुल फीचर लोडेड 5-सीटर सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार लेने की सोच रहे हैं तो किआ सिरोस को चुनना बेहतर ऑप्शन रहेगा। वहीं, अगर आप प्रेक्टिकल के साथ-साथ ज्यादा पावरफुल 7-सीटर एमपीवी कार चाहते हैं तो किआ कैरेंस को चुन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: किआ सिरोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है