• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस में 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिल सकता है आईएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन

    किया अपनी सेल्टोस एसयूवी को 27 अप्रैल को एक नया अपडेट दे सकती है। इस अपडेट के तहत इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ हुंडई-किया का 6-स्पीड आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) क्लचलैस मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 15, 2021 19:31 ist
    info icon
    published onApr 15, 2021 19:31 IST
    last updated onApr 15, 2021 19:31 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    • किया अपनी अपडेट सेल्टोस को 27 अप्रैल को पेश कर सकती है।
    • इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ हुंडई-किया का आईएमटी सेटअप दिया जा सकता है।
    • इसके मिड वेरिएंट एचटीके+ और जीटीएक्स+ वेरिएंट के साथ क्रमशः 1.5-लीटर इंजन और 1.4-लीटर इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है।
    • इस एसयूवी के 1.5-लीटर डीजल पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे।
    • 2021 सेल्टोस में किया का नया लोगो और नया टॉप वेरिएंट ग्रेविटी एडिशन शामिल किया जा सकता है।
    • भारत में 2021 किया सेल्टोस की प्राइस 9.89 लाख रुपए से 17.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    किया अपनी सेल्टोस एसयूवी को 27 अप्रैल को एक नया अपडेट दे सकती है। इस अपडेट के तहत इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ हुंडई-किया का 6-स्पीड आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) क्लचलैस मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    कंपनी अपने 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल दोनों इंजन के साथ आईएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो सेल्टोस सोनेट के बाद दूसरी एसयूवी कार होगी जो इस इंजन गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगी और सेगमेंट की पहली कार होगी जिसमें कुल पांच ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे। यहां तक कि इतने पावरट्रेन ऑप्शंस पॉपुलर फुल साइज़ एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार के साथ भी नहीं मिलते हैं। ऐसा पहली बार होगा जब नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आईएमटी गियरबॉक्स मिलेगा।

    वहीं, 1.5-लीटर डीजल इंजन को अपडेट मिलने की संभावनाएं कम है। अब तक हुंडई क्रेटा और सेल्टोस में केवल तीन ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस ही मिलते थे जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा थे।

    यहां देखें सेल्टोस कार के साथ मिलने वाले इंजन ऑप्शंस:-

     

    1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    140 पीएस 

    115 पीएस 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    242 एनएम 

    144 एनएम 

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक)

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    किया ने 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन सेल्टोस के टेक लाइन (एचटी)  वेरिएंट में दिया है, वहीं जीटी लाइन वेरिएंट में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है।  सूत्रों के अनुसार, इसके मिड वेरिएंट एचटीके+ और टॉप वेरिएंट जीटीएक्स+ के साथ क्रमशः 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इन इंजन के साथ इसमें आईएमटी का ऑप्शन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इसे ग्रेविटी एडिशन में भी दे सकती है। ग्रेविटी एडिशन को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : किया सेल्टोस ग्रेविटी एडिशन के बारे में जानें ये 5 मुख्य बातें, जल्द होगी लॉन्च

    इस अपडेट का सबसे बड़ा हाइलाइट आईएमटी गियरबॉक्स होगा। अनुमान है की कंपनी 2021 सेल्टोस में नया ब्रांड लोगो, पैनोरमिक सनरूफ समेत कई अन्य फीचर्स भी शामिल कर सकती है। इसके अलावा इसमें पहले वाले ही फीचर्स 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एम्बिएंट लाइटिंग मिलने जारी रह सकते हैं।

    भारत में अपडेट सेल्टोस की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में किया सेल्टोस की कीमत 9.89 लाख रुपए से 17.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में किया सेल्टोस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, निसान किक्स, अपकमिंग स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगन से है।

    यह भी देखें: किया सेल्टोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है