• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 से भारत में ही असेंबल हुआ करेगी जीप की इंपोर्टेड कारें रैंगलर और न्यू ग्रांड चेरोकी

    अमेरिकन कारमेकर जीप ने हाल ही में घोषणा की थी वो भारतीय मार्केट में नए माॅडल्स को तैैयार करने के साथ साथ अपनी कुछ इंपोर्टेड गाड़ियों को  2022 तक यहां ही असेंबल करने के लिए 250 मिलियन अमेरिकी डाॅलर का निवेश करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 06, 2021 11:29 ist
    info icon
    published onJan 06, 2021 11:23 IST
    last updated onJan 06, 2021 11:29 IST
    4.9K Views
    • Write a कमेंट

    • 2016 में जीप के यहां लाॅन्च होने के बाद से अब तक सीधे एक्सपोर्ट कराई जा रही थी ये दोनों कारें
    • चेरोकी अभी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है वहीं रैंगलर के लेटेस्ट जनरेशन माॅडल को 2019 में किया गया था लाॅन्च
    • अब जीप ग्रैंड चेरोकी के अपकमिंग पांचवे जनरेशन माॅडल को अपने रंजनगांव प्लांट में ही करेगी असेंबल
    • 63.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है रैंगलर की प्राइस 

    इस प्लान में रैंगलर और 2020 ग्रैंड चेरोकी भी शामिल है। 

    2019 Jeep Wrangler Launched At Rs 63.94 Lakh

    जीप रैंगलर और ग्रांड चेरोकी को अब तक यहां इंपोर्ट कराते हुए ही बेचा जा रहा था जिससे ये यहां काफी महंगी साबित हो रही थी। जीप ने रैंगलर के लेटेस्ट जनरेशन माॅडल को 2019 में लाॅन्च किया था वहीं ग्रांड चेरोकी को जनरेशन अपडेट दिया जा रहा है जिसका इस साल के अंत तक एक वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया जाएगा। अब भारत में ही असेंबल होने के कारण इन कारों की कीमतों में कमी हो जाएगी। 

    यह भी पढ़ेंःजनवरी 2021 में लॉन्च और शोकेस होंगी ये कारें आप भी डालिए एक नजर

    2019 Jeep Wrangler Launched At Rs 63.94 Lakh

    रैंगलर के 2019 माॅडल में केवल 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का  ऑफर दिया गया है जो कि 8 स्पीड  ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स से लैस है। ये दो वेरिएंट अनलिमिटेड और रुबिकाॅन में उपलब्ध है और इसकी प्राइस 63.94 लाख रुपये से लेकर 68.94 लाख रुपये (एक्सशोरूम, इंडिया) है। जीप अपने रंजनगांव प्लांट में इसकी असेंबलिंग का काम करेगी जिससे इसकी प्राइस काफी कम हो सकती है। 

    जहां रैंगलर जीप की  ऑफ रोडिंग एसयूवी है तो वहीं ग्रांड चेरोकी एक बड़ी फैमिली एसयूवी है। जब ये कार भारत में बिका करती थी तो केवल एक वेरिएंट एसआरटी में उपलब्ध थी। इस कार में 6.4 लीटर हेमी वी8 इंजन दिया गया था जो 475 पीएस की पावर और 624 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम था। अब इस बड़ी एसयूवी का पांचवा जनरेशन माॅडल अल्फा रोमियो प्लेटफाॅर्म पर बेस्ड होगा। इस अपकमिंग न्यू कार में पेट्रोल,डीजल के साथ साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का  ऑप्शन भी मिलेगा। 

    यह भी पढ़ेंःनई जीप कंपास 2021 के इंटीरियर और एक्सटीरियर की दिखी झलक

    Jeep Compass Facelift

    वर्तमान में जीप भारत में केवल कंपास एसयूवी का ही प्रोडक्शन कर रही है जिसका भी फेसलिफ्ट अवतार जल्द ही सामने आएगा। कंपास के मौजूदा माॅडल की प्राइस 16.49 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम ,दिल्ली) है। 2017 में लाॅन्च हुई ये कार भारत की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है। भारत में रैंगलर के टक्कर की तो कोई कार मौजूद नहीं है वहीं ग्रांड चेरोकी का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलई,बीएमडब्ल्यू एक्स5 और रेंज रोवर वेलार से है। 

    यह भी पढ़ें: जीप 2020 तक भारत में लाॅन्च करेगी एक फुल साइज एसयूवी,टोयोटा फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप ग्रैंड चेरोकी 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on जीप ग्रैंड चेरोकी 2016-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है