• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप मेरेडियन की बुकिंग हुई शुरू, मई 2022 में लॉन्च होगी ये एसयूवी

    जीप मेरेडियन की कीमतों से मई में पर्दा उठेगा और डिलीवरी भी उसी समय शुरू की जा सकती है। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 25, 2022 13:53 ist
    info icon
    published onMar 25, 2022 13:53 IST
    last updated onMar 25, 2022 13:53 IST
    4.6K Views
    • Write a कमेंट

    jeep meridian

    • मार्च 29 को बाहर आ जाएंगी इस कार के स्पेसिफिकेशन,फीचर्स और वेरिएंट्स डीटेल्स
    • केवल 6 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश की जा सकती है ये 
    • 10.1 इंच टचस्क्रीन सिस्टम,पैनोरमिक सनरूफ,7 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा
    • ब्लाइंट स्पॉट मॉनिटरिंग,ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्ररुज कंट्रोल जैसे एडीएएस फीचर्स मिलेंगे इसमें 
    • डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑप्शनल ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा इसमें 

    जीप की कुछ चुनिंदा डीलरशिप्स पर मेरेडियन एसयूवी की अनॉफिशियल बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस 3 रो एसयूवी की पहली ऑफिशियल फोटोज़ पहले ही सामने आ चुकी है। वहीं इसके स्पेसिफि​केशन और फीचर्स से 29 मार्च के दिन पर्दा उठाया जाएगा।

    jeep meridian

    जीप कुछ समय पहले ही मेरेडियन के एक्सटीरियर और इंटीरियर की स्टाइलिंग से पर्दा उठा चुकी है। ये एसयूवी ब्राजील में उपलब्ध कमांडर जैसी ही है। हालांकि इसके इं​डियन वर्जन के डिजाइन में कुछ बदलाव नजर आएंगे। 

    जीप की इस अपकमिंग फुल साइज एसयूवी में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एक 10.25-इंच पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सात एयरबैग और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    पिछली बार सामने आई फोटोज के जरिए ये जानकारी सामने आई थी कि मेरेडियन में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया जाएगा। इस के तहत इस कार में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड-स्पॉट और क्रॉस-ट्रैफिक डिटेक्शन, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    मेरेडियन एसयूवी में 2 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है जो 200 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस में ऑप्शनल ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। इसके अलावा जीप बाद में इस कार में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की पेशकश भी कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें:जीप की पहली फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी से उठा पर्दा

    जीप मेरेडियन की प्राइस 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर और स्कोडा कोडिएक से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on जीप मेरिडियन

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है