• English
• लॉगिन / रजिस्टर

जगुआर लैंड रोवर की अक्टूबर सेल्स बढ़ी

टाटा की स्वामित्व वाली लग्ज़री आॅटो कंपनी के अक्टूबर महीने और सालभर के बिक्री आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जगुआर लैंड रोवर की पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने विश्वभर में पिछले महीने 41,553 वाहनों की बिक्री की है जो अक्टूबर, 2014 के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है, वहीं जनवरी-अक्टूबर, 2015 तक कंपनी के कुल 3,90,965 वाहनों की बिक्री हुई है जो पिछले साल के मुकाबले 2 प्रतिशत ज्यादा है।

बाला सुब्रमण्यम
बाला सुब्रमण्यम
published on नवंबर 13, 2015 09:47 ist
info icon
published onNov 13, 2015 09:47 IST
last updated onNov 13, 2015 09:47 IST
31 Views
• Write a कमेंट

इन आंकड़ों को देखते हुए जेएलआर ग्रुप के सेल्स आॅपरेशनल डायरेक्टर एंडी घोस का कहना है कि ‘जेगुआर एक्सई और लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की बदौलत अक्टूबर, 2015 में जेएलआर की परफोरमेंस में काफी उछाल आया है और आॅटो मार्केट में भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। रैंज रोवर स्पोर्ट, रैंज रोवर डिस्कवरी और रैंज रोवर सीरीज़ से यह सेल्स रिकाॅर्ड और भी मजबूत होंगे।’

रीज़नल रिटेल सेल्स रिकाॅर्ड पर एक नज़र डाले तो जेएलआर की बिक्री का एक बड़ा हिस्सा यूएसए, यूके व यूरोप का है, वहीं पिछले माह में चाइना में भी बिक्री के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहां पर रैंज रोवर स्पोर्ट, रैंज रोवर के साथ ही जगुआर एक्सई की काफी मांग है।

आगे बढ़ते हुए घोस ने बताया कि ‘जेगुआर एक्सएफ व एक्सजे के साथ जल्द लाॅन्च होने वाले एफ-पेस जैसे माॅडल आने वाले महीनों में इस सेल्स रिकाॅर्ड को और आगे तक ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।’

was this article helpful ?

बाला सुब्रमण्यम

Choosing a career that is also his passion, Balasubramaniam switched over to automobile journalism after getting tired of monotonous BPO profiles. He began his new livelihood as an automobile and gadget columnist with few online publication houses and now looks to explore exciting new boundaries with CarDekho. As a freelancer, Bala has written articles for publications like The Hindu RetailPlus, Business Enterprise, Define etc. For him, driving is another form of meditation to rejuvenate, not just traveling from one place to another.
और देखें

Write your कमेंट

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है