• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जैगुआर एक्सजे50 लॉन्च, कीमत 1.11 करोड़ रुपए

    कंपनी ने इसे एक्सजे फ्लैगशिप के 50 वर्ष पूरे होने की ख़ुशी में लॉन्च किया है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On दिसंबर 04, 2018 13:36 ist
    info icon
    published onDec 04, 2018 13:36 IST
    last updated onDec 04, 2018 13:36 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar XJ50

    जैगुआर ने एक्सजे50 लक्ज़री सेडान को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक्सजे फ्लैगशिप के 50 वर्ष पूरे होने की ख़ुशी में लॉन्च किया है। यह एक्सजेेएल मॉडल पर बेस्ड स्पेशल एडिशन मॉडल होगा। अतः यह केवल लॉन्ग-व्हीलबेस वर्ज़न में ही उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 1.11 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम इंडिया) है। इस लिहाज़ से यह एक्सजेेएल लॉन्ग व्हीलबेस सेडान से 87,000 रुपए महंगी हैं। भारत में इसका मुकाबला ऑडी ए8एलबीएमडब्ल्यू 7-सीरीज और मर्सिडीज़ बेंज एस-क्लास से होगा।      

    नई जैगुआर एक्सजे50 में स्टैंडर्ड एक्सजे मॉडल के मुकाबले कई सारे बदलाव किए गए हैं। कार में जैगुआर एक्सजे-ऑटोबायोग्राफी के जैसे फ्रंट और रियर बम्पर मिलते हैं। कार में फ्रंट क्रोम ग्रिल, 10 स्पोक वाले 19 इंच के अलॉय व्हील, फ्रंट फेंडर और बूटलिड पर 'एक्सजे50' बेजिंग मिलती हैं। कार के केबिन को भी अपडेट किया गया है। इस में सॉफ्ट-ग्रेन डायमंड क्विल्टेड सीटें दी गयी है, जिसके हेडरेस्ट और सेंटर आर्मरेस्ट पर भी 'एक्सजे50' बेजिंग मिलेगी। इसके अतिरिक्त कार में इलिमुनेटेड स्कफ प्लेट, ब्राइट मेटल पेडल्स और एनोडिज्ड गियर शिफ्टर भी दिया गया है। अन्य सभी फीचर एक्सजेे सेडान के टॉप-वेरिएंट के समान ही है। यह चार कलर : फ़ूजी व्हाइट, सेंटोरिनी ब्लैक, लोयर ब्लू और रोसेलो रेड में उपलब्ध हैं। 

    स्टैण्डर्ड एक्सजेे की तरह एक्सजे50 भी इसमें 3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड वी6 डीज़ल इंजन दिया गया है। यह इंजन 306 पीएस की पावर और 689 एमएम का टॉर्क जनरेट करता हैं। कार की टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।   

    यह भी पढें : मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास 220 डी VS ई-क्लास ऑल-टेर्रिन 220 डी, जानें किसकी परफॉरमेंस है बेहतर

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    जगुआर एक्सजे पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है