• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने दिखाई इस छोटी एसयूवी की पहली झलक

    निसान ने आने वाली ग्लोबल कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स की पहली झलक जारी की है। कार से अगले महीने ब्राजील में पर्दा हटेगा। किक्स अगले महीने रियो में आयोजित होने वाली ओलंपिक-2016 की मशाल रैली का नेतृत्व करेगी। किक्स की बिक्री की शुरुआत ब्राजील से होगी। भारत में इसे साल 2017 के अंत तक या फिर 2018 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    रौनक
    रौनक
    modified on अप्रैल 21, 2016 18:58 ist
    info icon
    published onApr 21, 2016 18:56 IST
    last updated onApr 21, 2016 18:58 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    निसान का कहना है कि किक्स एक ग्लोबल कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी और भारत इस कार के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार होगा। इंटरनेशनल मार्केट में किक्स को निसान ज्यूक के नीचे रखा जाएगा। भारत में निसान ज्यूक उपल्बध नहीं है ऐसे में इसे टेरानो के नीचे रखे जाने की संभावना है। यहां 4-मीटर से छोटी होने की वजह से इसे भी फोर्ड ईकोस्पोर्ट की तरह कम टैक्स और एक्साइज़ ड्यूटी का फायदा मिलेगा। ग्लोबल मार्केट में ईकोस्पार्ट की लंबाई 4-मीटर से थोड़ी ज्यादा है जबकि भारत में इसकी लंबाई 3.99 मीटर है। भारत में लॉन्च होने पर किक्स का मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिन्द्रा टीयूवी-300 और नूवोस्पोर्ट से होगा।

    शुरुआती टीज़र देख कर लगता है कि किक्स का प्रोडक्शन वर्जन कुछ बदलावों के साथ कॉन्सेप्ट वर्जन के आस-पास ही है। कॉन्सेप्ट वर्जन में एलईडी हैडलैंप्स दिए गए थे जबकि प्रोडक्शन वर्जन में ड्यूल बैरल हैलोजन हैडलैंप्स दिए गए हैं। यहां डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें भी मिलेंगी। कार की ग्रिल और कंट्रास्ट फ्लोटिंग रूफ को कॉन्सेप्ट वर्जन जैसा रखा गया है। 

    इन चीजों के अलावा ऑल बॉडी क्लैडिंग भी प्रोडक्शन वर्जन में देखने को मिल सकती है। जो इसे बोल्ड लुक देगी। यह देखने वाली बात होगी कि भारत में निसान किक्स में कौन से इंजन दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें : निसान किक्स से अगले महीने उठेगा पर्दा, भारत में भी आनी है यह एसयूवी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है