• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी 2021 सेल्स रिपोर्ट: हुंडई वेन्यू टॉप पर बरकरार, जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों का रहा कैसा हाल

    2021 के पहले ही महीने में 50,000 से ज्यादा सब-4 मीटर एसयूवी कारें बिकी हैं। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 11, 2021 12:01 ist
    info icon
    published onFeb 11, 2021 12:01 IST
    last updated onFeb 11, 2021 12:01 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में इस वक्त कई कारें मौजूद हैं और ग्राहकों के बीच ये सेगमेंट काफी पॉपुलर है। 2021 के पहले ही महीने में 50,000 से ज्यादा सब-4 मीटर एसयूवी कारें बिकी हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े किस कार को मिले? नीचे हमने जनवरी 2021 का सेल्स चार्ट बनाया है जिसमें सेगमेंट मेंं मौजूद सभी कारों के आंकड़े दिए गए हैं। इनपर आप भी डालिए एक नजर:

     
     

    जनवरी 2021

    दिसंबर 2020

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    हुंडई वेन्यू

    11779

    12313

    -4.33

    22.47

    23.95

    -1.48

    8979

    मारुति विटारा ब्रेजा

    10623

    12251

    -13.28

    20.27

    36.05

    -15.78

    9340

    किया सोनेट

    8859

    5959

    48.66

    16.9

    0

    16.9

    6394

    टाटा नेक्सन

    8225

    6835

    20.33

    15.69

    12.03

    3.66

    5876

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    4612

    3974

    16.05

    8.8

    11.95

    -3.15

    3754

    निसान मैग्नाइट

    3031

    560

    441.25

    5.78

    0

    5.78

    93

    टोयोटा अर्बन क्रूजर

    3005

    1762

    70.54

    5.73

    0

    5.73

    1267

    फोर्ड इकोस्पोर्ट

    2266

    934

    142.61

    4.32

    13.7

    -9.38

    2646

    कुल

    52400

    44588

    17.52

    99.96

         

    हाइलाइट्स

    Hyundai Venue

    • जनवरी 2021 के सेल्स चार्ट में हुंडई वेन्यू 12,000 यूनिट्स के साथ सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मारुति विटारा ब्रेजा के अलावा वेन्यू ऐसी कार है जिसे लगातार दो महीने में ​10,000 से ज्यादा यूनिट बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ है।
    • इस लिस्ट में मारुति विटारा ब्रेजा सेकंड पोजिशन पर है जिसका मार्केट शेयर 20 प्रतिशत हो गया है। इसका सालाना मार्केट शेयर 16 प्रतिशत तक गिरा है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। विटारा ब्रेजा को हुए इस नुकसान का कारण किया सोनेट और निसान मैग्नाट जैसी कारों के आने को भी माना जा सकता है। 
    • जनवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट में किया सोनेट तीसरे नंबर पर रही जिसकी पिछले महीने 29,00 यूनिट्स बिकी। हालांकि दिसंबर 2020 में इसे कम बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे। 
    • दिसंबर 2020 के मुकाबले टाटा नेक्सन को जनवरी 2021 में 1390 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले हैं जिससे इस लिस्ट में ये कार चौथी पोजिशन पर आने में कामयाब हुई है। 
    • महिंद्रा एक्सयूवी300 को पिछले महीने 4612 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। नतीजतन इसका मार्केट शेयर अब 8.8 प्रतिशत हो गया है। पिछले 6 महीने एक्सयूवी300 की उतनी औसत बिक्री नहीं हुई जितनी कि ये कार जनवरी 2021 में बिकी।

    Nissan Magnite

    • हाल ही में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट की मासिक ग्रोथ में 441 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जहां जनवरी 2021 में इसकी 3000 यूनिट्स बिकी। 
    • सेल्स चार्ट में छठे नंबर पर आने में टोयोटा अर्बन क्रूजर, निसान मैग्नाइट से महज 26 यूनिट्स ही पीछे रह गई। हालांकि 5.73 प्रतिशत के साथ ये सबसे कम मार्केट शेयर वाली कारों में दूसरे नंबर पर है। 
    • भले ही फोर्ड इकोस्पोर्ट की मासिक बिक्री में 142 प्रतिशत का इजाफा हुआ हो मगर ये सेगमेंट की सबसे कम बिकने वाली एसयूवी कार है। जनवरी 2021 में इसे मिले बिक्री के आंकड़े इसकी पिछले 6 महीने की बिक्री के आंकड़ों को छू पाने में भी कामयाब नहीं हुए। 
    • कुल मिलाकर दिसंबर 2021 के मुकाबले जनवरी 2021 में सेगमेंट की मासिक ग्रोथ में 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

    Renault Kiger

    • 15 फरवरी 2021 के दिन रेनो काइगर एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा जिसकी प्राइस 5 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सेगमेंट को सेल्स में और ज्यादा रफ्तार मिलेगी। 

    यह भी देखें: हुंडई वेन्यू ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    ganesan r
    Feb 12, 2021, 1:10:50 PM

    While this provides a clear picture, not sure where Honda WRV misses out. Lack of turbo petrol engine and scarce service outlets could be the reason for its consistent slippage.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है