• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई ट्यूसॉन से ऑटो एक्सपो 2016 में उठेगा पर्दा

    ऑटो एक्सपो-2016 जैसे-जैसे पास आ रहा है, इसमें पेश होने वाली कारों से जुड़ी जानकारियां भी बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा खबर जुड़ी है हुंडई की ट्यूसॉन से। एसयूवी ट्यूसॉन करीब पांच साल बाद भारतीय बाज़ार में कमबैक कर रही है। कंपनी इस एसयूवी को फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश करेगी।

    साद
    साद
    published on जनवरी 11, 2016 18:02 ist
    info icon
    published onJan 11, 2016 18:02 IST
    last updated onJan 11, 2016 18:02 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट


    दरअसल घरेलू कार बाज़ार में एसयूवी कारों का सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है। दूसरे सेगमेंट की कारों की तुलना में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज़ एसयूवी को लोग खासा पंसद कर रहे हैं। इनकी बिक्री भी काफी बढ़ी है। ऐसे में हुंडई  मौका गंवाना नहीं चाहती।

    क्रेटा को मिली जबरदस्त सफलता के बाद कंपनी अब 2016-ट्यूसॉन को नए कलेवर और डिजायन में भारतीय बाजार में उतरने जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह कार क्रेटा और सेंटा-फे के बीच मौजूद अंतर को पूरा करेगी। नई ट्यूसॉन को पिछले साल जिनेवा ऑटो शो में दिखाया गया था। यूरोपीय बाज़ार में यह कार  काफी लोकप्रिय है। 

    2016-ट्यूसॉन एक मिड साइज एसयूवी कार है। इसे हुंडई के फ्ल्यूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह कहीं ज्यादा बेहतर नज़र आती है। इसमें स्पोर्ट हेक्सागोनल ग्रिल और ड्यूल प्रोजेक्टर एलईडी हैडलाइट के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। वहीं साइड प्रोफाइल में बड़े व्हील आर्च के साथ 19 इंच के अलॉय व्हील व स्लीक रूफ रेल दिए जाएंगे। कार के पिछले हिस्से में नए डिज़ायन की एलईडी टेललाइटें, स्पॉइलर और क्रोम टिप वाले एक्जास्ट पाइप दिए जाएंगे।

    इंटीरियर की बात करें तो ट्यूसॉन का इंटीरियर क्रेटा के मुकाबले और बेहतर हो सकता है। इसमें कई नई टेक्नोलॉज़ी देखने को मिल सकती है। केबिन में  8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ ब्लूटूथ और स्मार्टफोन कनेक्टिीविटी दी जा रही है। इसके साथ एडवांस एसी, पैनोरैमिक सनरूफ और ऑटोमैटिक पार्किंग दी जाएगी। वहीं सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, एबीएस व ईबीडी, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, स्टेटिक कॉर्नरिंग लाइटें, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन टेक्नोलॉज़ी देखने को मिलेंगी।

    पावर स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो नई टयूसॉन में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसमें 2.­0 लीटर का सीआरडीआई इंजन दिया जा सकता है जो कि 182­.5 बीएचपी पावर के साथ 402 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं 1­.4 लीटर सीआरडीआई ब्लू ड्राइव इंजन आने की भी उम्मीद है, जो 114 बीएचपी पावर और 280 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। गियर ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है। जो वेरिएंट पर निर्भर करेगा। इस कार के साथ ऑल व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव का विकल्प दिए जाने की भी संभावना है।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है