• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने चीन में पेश की नई वरना, अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद

    हुंडई ने चीन में नई वरना से पर्दा उठा दिया है। चीन में नई वरना को इस साल के अंत तक उतारा जाएगा। भारत में इस के साल 2017 में आने की संभावना है।

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 05, 2016 18:49 ist
    info icon
    published onSep 05, 2016 18:46 IST
    last updated onSep 05, 2016 18:49 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने चीन में चल रहे चेंगदू मोटर शो के दौरान नई वरना से पर्दा उठा दिया है। चीन में नई वरना को इस साल के अंत तक उतारा जाएगा। भारत में इस के साल 2017 में आने की संभावना है।

    इसे फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इसके फ्रंट में नई और चौड़ी हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है। इसके दोनों ओर स्वैप्ट-बैक प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें लगी हुई हैं, जो काफी आकर्षक लगती हैं।

    पीछे की तरफ रैप-अराउंड टेललैंप्स और बूट लिप स्पॉइलर देखने को मिलेगा, जो इसे पीछे से भी स्टाइलिश और अग्रेसिव बनाएगा।  नंबर प्लेट को बूट पर देने के बजाए बंपर के बीच में रखा गया है। साइड प्रोफाइल में कोई बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। यहां बस नए डिजायन के डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    कद-काठी की बात करें तो नई वरना पहले से 5 एमएम ज्यादा लंबी और 28 एमएम ज्यादा चौड़ी होगी। इसके व्हीलबेस को 30 एमएम तक बढ़ाया गया है। हालांकि नई वरना की ऊंचाई को और कम किया गया है।

     
    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो चीन में नई वरना  में 1.4 और 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेंगे। भारत में भी यही इंजन दिए गए हैं। इनके अलावा 1.4 लीटर औऱ 1.6 लीटर के डीज़ल इंजन भी मिलेंगे। संभावना है कि नई वरना में क्रेटा और एलांट्रा की तरह 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। 

    इंटीरियर की बात करें तो कार के केबिन को पूरी तरह से नया डिजायन दिया गया है। इस में सात इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम आएगा, जो एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। 
    सोर्सः ऑटोहोम चीन

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है