• English
• लॉगिन / रजिस्टर

हुंडई ने जारी किए इलेक्ट्रिक कार आयनिक के स्कैच, जल्द होगी लॉन्च

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की योजना पर काम कर रही हुंडई मोटर्स ने नई इलेक्ट्रिक कार आयनिक के स्केच जारी किए हैं। इन स्केच में इस कार का एक्सटीरियर व इंटीरियर दिखाया गया है। इसका ग्लोबल लॉन्च अगले साल जनवरी में दक्षिण कोरिया में होगा। इसके बाद मार्च में जिनेवा मोटर शो और न्यूयॉर्क आटो शो में भी दिखाया जाएगा। हुंडई आयनिक का सीधा मुकाबला टोयोटा की जल्द लॉन्च होने वाली हाईब्रिड कार प्रियस से होगा।

बाला सुब्रमण्यम
बाला सुब्रमण्यम
modified on दिसंबर 21, 2015 16:07 ist
info icon
published onDec 21, 2015 15:49 IST
last updated onDec 21, 2015 16:07 IST
33 Views
• Write a कमेंट

यह भी पढ़ें: क्रेटा बनी इंडियन कार ऑफ द ईयर-2016, बलेनो और क्विड को पीछे छोड़ा

इस कार का ‘आयनिक’ नाम दो अंग्रेजी शब्दों के मेल से मिला है। पहला शब्द है ‘आयन’ जिसका मतलब होता है छोटे-छोटे कण और दूसरा शब्द है ‘यूनीक’ यानी अनूठा। कुल मिलाकर हुंडई की यह नई एडवांस हाईब्रिड कार वाकई अनूठी रहने वाली है।

आयनिक को तीन इंजन आॅप्शन के साथ उतारा जाएगा। यह इंजन आॅप्शन हैं: फुल इलेक्ट्रिक, प्लग-इन गैसोलीन/इलेक्ट्रिक हाईब्रिड और गैसोलीन/इलेक्ट्रिक हाइब्रिड। इलेक्ट्रिक वर्जन पूरी तरह से बैटरी पर आधारित होगा, जिन्हें बाहर से चार्ज किया जा सकेगा। वहीं प्लग-इन गैसोलीन-इलेक्ट्रिक हाईब्रिड मॉडल में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों होंगी, लेकिन बैटरियां को बाहर से चार्ज करना होगा। गैसोलीन इलेक्ट्रिक हाईब्रिड वर्जन की बात करें तो इसमें कार की रफ्तार और पेट्रोल इंजन से मिली पावर से बैटरियां चार्ज होंगी।

यह भी पढ़ें: हुंडई ने एलीट आई-20 एस्टा (ओ) के फीचर्स में फिर किए बदलाव

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में आयनिक पहली ऐसी कार है जिसे एक ही बॉडी में कई इंजन विकल्पों के साथ उतारा जाएगा। एक्सटीरियर में हैक्सागोनल ग्रिल के साथ ‘सी’ डिजाइन में नए हैडलाइट्स दिए गए हैं। इंटीरियर पर ध्यान दें तो केबिन को काफी हाईटेक लुक देने की कोशिश की गई है। कंट्रोल्स भी एकदम नए ले-आउट में हैं। हालांकि इस कार को भारत में लॉन्च करने की हुडंई की कोई योजना नहीं है।

यह भी पढ़ें: भारत में बनी हुंडई क्रेटा को मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग, देखें वीडियो

was this article helpful ?

बाला सुब्रमण्यम

Choosing a career that is also his passion, Balasubramaniam switched over to automobile journalism after getting tired of monotonous BPO profiles. He began his new livelihood as an automobile and gadget columnist with few online publication houses and now looks to explore exciting new boundaries with CarDekho. As a freelancer, Bala has written articles for publications like The Hindu RetailPlus, Business Enterprise, Define etc. For him, driving is another form of meditation to rejuvenate, not just traveling from one place to another.
और देखें

Write your कमेंट

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है