• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टैक्सी सेगमेंट में उतरने की तैयारी में हुंडई, एक्सेंट से देगी डिज़ायर टूर को टक्कर

    देश में टैक्सी और कैब सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में 15 से 20 फीसदी की ग्रोथ देखी जा रही है। लिहाजा इन आंकड़ों में ऑटोमोबाइल कंपनियों को नए मौके नज़र आ रहे हैं। मारूति यहां डिज़ायर टूर मॉडल के साथ पहले से ही मौजूद है। अब हुंडई भी इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी में है। कंपनी की योजना एक्सेंट के नए बेस वेरिएंट के साथ आने की है, जो डिज़ायर टूर को टक्कर देगी।

    साद
    साद
    modified on जनवरी 08, 2016 11:10 ist
    info icon
    published onJan 07, 2016 17:24 IST
    last updated onJan 08, 2016 11:10 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Xcent (White)

    टैक्सी वर्जन में आने वाले एक्सेंट के बेस मॉडल की बात करें तो इसमें में ब्लैक पिलर, फुल व्हील कैप, फ्रंट पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग व कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर नहीं दिए जाएंगे। वहीं डिज़ायर टूर के मुकाबले कीमत कम रखने के लिए कार की सीटों पर रैक्ज़ीन अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है।

    इंजन की बात करें तो इसमें शायद ही कोई बदलाव हो। टैक्सी वर्जन में मौजूदा एक्सेंट में दिया जा रहा 1.1-लीटर सीआरडीआई डीज़ल इंजन व 1.1-लीटर पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। एक्सेंट का डीज़ल इंजन 71बीएचपी की पावर जनरेट करता है। सिटी में इसका माइलेज़ 18.9 किलोमीटर प्रति लीटर और हाईवे पर 24.4 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसका सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है। जो सिटी में 18 किमी प्रति लीटर व हाईवे पर 25 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

    टैक्सी सेगमेंट में एक्सेंट को तीनो फ्यूल वर्जन में उतारना हुंडई और टैक्सी/कैब ऑपरेटर्स दोनों के लिए अच्छा कदम साबित हो सकता है। क्योंकि डिजायर टूर केवल डीज़ल ऑप्शन में ही उपलब्ध है।  ऐसे में एक्सेंट कैब ऑपरेटरों के लिए नए विकल्प लेकर लाएगी।

    वर्तमान समय में एक्सेंट के डीज़ल इंजन वाले बेस वेरिएंट की कीमत 5.9 लाख रूपए व पेट्रोल वेरिएंट का मूल्य 5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। माना जा रहा है कि इसका नया वेरिएंट, मौजूदा बेस वेरिएंट की जगह लेगा। इसकी कीमत भी पहले से कम होगी।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है