• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सेंट का स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 6.22 लाख रूपए

    हुंडई ने भारत में अपने 20 साल के सफर को यादगार बनाने के लिए अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्ससेंट का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत 6.22 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। डीज़ल वर्जन के दाम 7.15 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होंगे।

    सुमित
    सुमित
    Published On मई 17, 2016 12:53 ist
    info icon
    published onMay 17, 2016 12:53 IST
    last updated onMay 17, 2016 12:53 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने भारत में अपने 20 साल के सफर को यादगार बनाने के लिए अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्ससेंट का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत 6.22 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। डीज़ल वर्जन के दाम 7.15 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होंगे। एक्सट्रा फीचर्स की वजह से स्पेशल एडिशन एक्सेंट, स्टैंडर्ड एक्सेंट से 20,000 रूपए महंगी है। इस एडिशन की केवल 2400 यूनिट ही बनाई जाएंगी।

    स्पेशल एडिशन की बात करें तो यहां मुख्य बदलाव इसके डिजायन में हुआ है। कुछ नए फीचर्स भी इसमें जोड़े गए हैं। इनमें 6.2 इंच का टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम, स्पेशल एडिशन का बैज़, कई जगहों पर क्रोम फिनिशिंग, साइड बॉडी डिकेल्स और बूट लिप स्पॉइलर जैसे फीचर शामिल हैं।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें स्टैंडर्ड एक्सेंट वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन ही मिलेंगे। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है, जो 82 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.1लीटर इंजन लगा है, जो 71 बीएचपी की पावर और 180 एनएम का टॉर्क देता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जबकि पेट्रोल वेरिएंट में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है।

    यह भी पढ़ें : ग्रैंड आई-10 और एक्सेंट में बेस वेरिएंट से मिलेगा ड्राइवर एयरबैग

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    हुंडई एक्सेंट पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है