• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से उठा पर्दा

    सिंगल चार्ज में यह 470 किमी का सफर तय करेगी

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 28, 2018 15:49 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2018 15:49 IST
    last updated onFeb 28, 2018 15:49 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Kona Electric

    हुंडई ने कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। इसे मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया गया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह हुंडई की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, पहली इलेक्ट्रिक कार आयनिक ईवी है।

    Hyundai Kona Electric

    जनवरी 2018 में हुंडई ने संकेत दिए थे कि वह 2019 तक इलेक्ट्रिक कोना को भारत में पेश कर सकती है। अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती है तो यह देश में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    Hyundai Kona

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक लंबी रेंज और शॉर्ट रेंज दो वर्जन में आएगी। लंबी रेंज मॉडल में 64 किलोवॉट की बैटरी आएगी, जबकि शॉर्ट रेंज वर्जन में 39.2 किलोवॉट की बैटरी मिलेगी।

    Hyundai Kona Electric

      शॉर्ट रेंज लंबी रेंज
    इंजन परमानेंट मेगनेट सिंक्रोनस मोटर
    पावर 135 पीएस 204 पीएस
    टॉर्क 395 एनएम 395 एनएम
    बैटरी कैपेसिटी 39.2 किलोवॉट 64 किलोवॉट
    रेंज 300 किमी 470 किमी
    चार्जिंग 6 घंटा 10 मिनट (स्टैंडर्ड एसी) 9 घंटा 40 मिनट (स्टैंडर्ड एसी)
    फास्ट चार्जिंग 54 मिनट में 80 फीसदी (100 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर)
    बैटरी टायपः थियम आयन पोलिमर
    चार्जिंग पोर्ट आगे की तरफ
    0-100 किमी प्रति घंटा 9.3 सेकंड 7.6 सेकंड
    टॉप स्पीड 167 किमी प्रति घंटा

    Hyundai Kona Electric

    कोना इलेक्ट्रिक का डिजायन रेग्यूलर मॉडल से मिलता-जुलता है। हालांकि इस में कुछ नए बदलाव भी देखे जा सकते हैं। इस में नई ग्रिल दी गई है, जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाती है। यह हुंडई क्रेटा से ज्यादा चौड़ी है। इसका व्हीलबेस भी क्रेटा से ज्यादा बड़ा है। लंबाई और ऊंचाई के मामले में हुंडई क्रेटा आगे है।

    Hyundai Kona Electric

    कद-काठी

      हुंडई कोना इलेक्ट्रिक हुंडई कोना रेग्यूलर हुंडई क्रेटा
    लंबाई 4180 एमएम 4165 एमएम 4270 एमएम
    चौड़ाई 1800 एनएम 1800 एमएम 1780 एमएम
    ऊंचाई 1570 एमएम 1550 एमएम 1630 एमएम
    व्हीलबेस 2600 एनएम 2600 एमएम 2590 एमएम

    अब चलते हैं केबिन की तरफ... कोना इलेक्ट्रिक का केबिन रेग्यूलर मॉडल से मिलता-जुलता है। इस में फुली डिजिटल 7.0 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। आगे की तरफ 8 तरह से एडजस्ट होने वाली सीटें, हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन के साथ दी गई है। कीमत के बारे में कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 30 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है