• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर किस शहर में चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    हुंडई कोना देश की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है। सिंगल चार्ज में यह कार 452 किलोमीटर का सफर तय करती है। 

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 07, 2019 10:16 ist
    info icon
    published onAug 07, 2019 10:14 IST
    last updated onAug 07, 2019 10:16 IST
    268 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई की कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस कार ने लॉन्च के महज 10 दिनों के भीतर 120 से ज्यादा बुकिंग हासिल की है। अब तक कंपनी इसकी 17 यूनिट की डिलीवरी कर चुकी है। यहां हम कोना इलेक्ट्रिक के वेटिंग पीरियड से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अभी इसे खरीदेंगे तो आपको कार की डिलीवरी कब तक मिलेगी। तो आइए बढ़ते हैं आगे और जानते हैं इसके बारे में..

    शहर

    वेटिंग पीरियड (महीना)

    बैंगलुरु

    3-4

    हैदराबाद

    4

    चेन्नई

    3-4

    मुंबई

    2-3

    दिल्ली-एनसीआर

    2-3

    पुणे

    चंडीगढ़

    45 दिन

    कोलकाता

    3-4

    अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कोना दो बैट्री पैक के साथ उपलब्ध है। हालांकि, भारत में इसे 39.2 किलोवॉट ऑवर की बैटरी पैक के साथ उतारा गया है, जिसे 100 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। यह मोटर 136पीएस की अधिकतम पावर और 395एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कोना में चार ड्राइविंग मोड: ईको, ईको+, कम्फर्ट और स्पोर्ट मिलेंगे। साथ ही इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग के स्तर (4-स्तर) को एडजस्ट करने के लिए पेडल शिफ्टर भी दिया गया है। 

    Hyundai Kona Electric Charging, After-sales Support Explained

    कोना 9.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पर दौड़ने में सक्षम है। हुंडई के अनुसार कोना फुल चार्ज में 452 किमी तक का सफर तय कर सकती है। इसी के साथ कोना भारत की पहली लंबी रेंज वाली पहली इलेक्ट्रिक कार भी बन गयी है।

    यह भी पढें : 1.58 लाख रुपये सस्ती हुई हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    was this article helpful ?

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    drashok kumar bangotra
    Aug 7, 2019, 12:09:44 PM

    not mentioned about maintenance charges like: Electric charges, service charges, frequently of service., any other charges (if electricity fails, what is remedy). It is Costly for common man.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है