• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में इलेक्ट्रिक कारें उतारेगी हुंडई और किया मोटर्स

    दोनों कंपनियों ने मिलकर देश में इलेक्ट्रिक कारों के विकास हेतु ओला में 300 मिलियन डॉलर यानि लगभग 2066 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 20, 2019 16:07 ist
    info icon
    published onMar 20, 2019 16:07 IST
    last updated onMar 20, 2019 16:07 IST
    657 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai ix-Metro concept

    हुंडई और किया मोटर्स ने ओला कैब्स में 2066 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी निवेश के एक हिस्से से भारतीय बाजार के लिए इलेक्ट्रिक कारें भी तैयार करेगी। इलेक्ट्रिक कारें बनाने के अलावा कंपनी फ्लीट मोबिलिटी सॉल्यूशन और इलेक्ट्रिक व्हीकल के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने का भी काम करेगी। इसके अलावा निवेश के ज़रिए ओला को ज्यादा से ज्यादा ड्राइवर पार्टनर्स से जोड़ा जाएगा। इसके लिए आकर्षक अवसर और आॅफर की पेशकश की जाएगी। 

    हुंडई ने ओला के लिए बनाई जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। मगर इससे पहले किया मोटर्स भारत में कोना इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करेगी। कंपनी कोना इलेक्ट्रिक को भारत में नहीं बनाएगी, हालांकि इसकी असेंबल देश में ही की जाएगी। सिंगल चार्जिंग पर कोना 200 किलोमीटर से ज्यादा दूरी का सफर तय करने में सक्षम होगी। एक अनुमान के अनुसार इसकी शुरूआती कीमत 25 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। लगभग इसी कीमत पर ये कार ब्रिटेन और अमेरिका में भी बेची जा रही है। 

    Hyundai Kona Electric

    हुंडई और किया मोटर्स ओला में सामुहिक निवेश कर रही हैं। ऐसे में इनसे अपेक्षाकृत सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है। चर्चा है कि कंपनी देश में कॉम्पैक्ट हैचबैक इलेक्ट्रिक कारें उतार सकती है। इन इलेक्ट्रिक कारों का साइज़ सेंट्रो और नई जनरेशन ग्रैंड आई-10 के जितना हो सकता हैं।

    Hyundai ix-Metro concept

    देश में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर सरकारी नीतियां स्पष्ट नहीं थी। ऐसे में हुंडई पहले भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में निवेश करने से बच रही थी। अब भी इलेक्ट्रिक कारों को लेकर सरकार की तरफ से कोई दीर्घकालिक नीति नहीं बताई गई है। लेकिन, सरकार 1 अप्रैल 2019 से फेम (फास्टर अडॉप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग आॅफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल इन इंडिया) योजना का दूसरा चरण शुरू करने वाली है। फेम-2 स्कीम के तहत देश में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की खरीद पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हालांकि यह स्कीम केवल 15 लाख रुपए तक के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर ही लागू होगी, जिसमे 35,000 इलेक्ट्रिक कारों पर 1.5 लाख रुपए तक और 20,000 हाइब्रिड कारों पर 13,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ये स्कीम तीन साल तक मान्य होगी। 

    Maruti's WagonR EV prototype

    हुंडई और किया मोटर्स की ही तरह मारुति भी देश में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयार में है। मारुति की ये इलेक्ट्रिक कार वैगन-आर पर बेस्ड होगी। इसके अलावा टाटा भी टिगोर ईवी और टाटा अल्ट्रोज़ को लॉन्च करेगी। इन्हें 2020 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कोना इलेक्ट्रिक के अलावा टाटा, मारुति और हुंडई-किया इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 15 लाख रुपए की भीतर होने की उम्मीद हैं।

    Tata Altroz EV

    हुंडई-किया मोटर्स की तरह, टाटा भी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में निवेश कर रही है। वर्तमान में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज़ लिमिटेड (ईईएसएल) के कर्मचारियों टाटा टिगोर ईवी उपयोग में ली जा रही है। हालांकि टाटा ने अभी इसे निजी खरीदारों के लिए लॉन्च नहीं किया है। वर्तमान में केवल महिंद्रा की ई2ओ प्लस और ई-वेरिटो ऑल-इलेक्ट्रिक कारें की बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: एक अप्रैल से शुरू होगी फेम-2 योजना, इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगी 10% तक सब्सिडी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है