• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ग्रैंड आई-10 और एक्सेंट में बेस वेरिएंट से मिलेगा ड्राइवर एयरबैग

    कारों में पैसेंजर सुरक्षा के मुद्दे पर जोर देते हुए हुंडई ने भी कदम आगे बढ़ाए हैं। एलीट-आई20, आई-20 एक्टिव और वरना सेडान में ड्यूल एयरबैग्स स्टैंडर्ड देने के बाद अब कंपनी दूसरी कारों में भी एयरबैग देगी। इनमें कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट, ग्रैंड आई-10 और एंट्री लेवल हैचबैक कार इयॉन शामिल है। एक्सेंट और ग्रैंड आई-10 में बेस वेरिएंट से ही ड्राइवर साइड एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेगा।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 14, 2016 19:06 ist
    info icon
    published onApr 14, 2016 19:06 IST
    last updated onApr 14, 2016 19:06 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    कारों में पैसेंजर सुरक्षा के मुद्दे पर जोर देते हुए हुंडई ने भी कदम आगे बढ़ाए हैं। एलीट आई-20, आई-20 एक्टिव और वरना सेडान में स्टैंडर्ड ड्यूल एयरबैग्स देने के बाद अब कंपनी दूसरी कारों में भी एयरबैग देगी। इनमें कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट, ग्रैंड आई-10 और एंट्री लेवल हैचबैक कार इयॉन शामिल है।

    एक्सेंट और ग्रैंड आई-10 में बेस वेरिएंट से ही ड्राइवर साइड एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेगा। ग्रैंड आई-10 में स्पोर्ट्ज वेरिएंट से पैसेंजर एयरबैग का भी विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने ग्रैंड आई-10 के एस्टा वेरिएंट को बंद कर दिया है। ग्रैंड आई-10 में अब एस्टा (ओ) ही टॉप वेरिएंट होगा।

    एंट्री लेवल हैचबैक इयॉन में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाया गया है। बेस वेरिएंट से ऊपर के सभी वेरिएंट में ड्राइवर एयरबैग का विकल्प मिलेगा। इसके टॉप मॉडल में ड्राइवर एयरबैग स्टैंडर्ड आएगा। इयॉन का मुकाबला सेगमेंट में मारूति की ऑल्टो-800 से है। इसमें बेस वेरिएंट से ही ड्यूल एयरबैग का विकल्प मौजूद है।  रेनो की क्विड भी इस मामले में पीछे नहीं है। क्विड में इसके टॉप मॉडल में ड्राइवर एयरबैग का विकल्प है।
     

    मॉडल और एयरबैग  
     

    हुंडई एक्सेंटः सभी वेरिएंट में ड्राइवर एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेगा।
     

    ग्रैंड आई-10: सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड ड्राइवर एयरबैग मिलेगा, स्पोर्ट्ज वेरिएंट  से पैसेंजर एयरबैग का विकल्प मिलेगा।


    हुंडई इयॉनः सेकेंड वेरिएंट से ड्राइवर साइड एयरबैग का विकल्प मिलेगा, टॉप वेरिएंट में यह स्टैंडर्ड मिलेगा।

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है