English | हिंदी
हुंडई लाएगी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, ऑटो एक्सपो में होगी पेश
दुनिया में क्रेटा के साथ धूम मचाने के बाद हुंडई भारतीय बाज़ार में एक और एसयूवी पेश करने की तैयारी में है। कंपनी की यह नई एसयूवी सब-4 मीटर कैटेगरी में होगी। इसे फरवरी 2016 में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। इस नई एसयूवी की कीमत 7 से 7.5 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसे एलीट आई-20 एक्टिव और क्रेटा के बीच रखा जाएगा। इस नई और छोटी एसयूवी का मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिन्द्रा टीयूवी 300 और मारूति की विटारा ब्रेज़ा से होगा।
39 Views
- Write a कमेंट

घरेलू बाज़ार में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए हुंडई ने इस कार को उतारने का निर्णय लिया है। कंपनी की योजना इस साल के आखिर तक एसयूवी और क्रॉसओवर कारों की बड़ी रेंज पेश करने की है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को एलीट आई-20, आई-20 एक्टिव और क्रेटा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।
इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 1.4-लीटर व 1.6-लीटर के इंजन दिए जा सकते हैं। देखने वाली बात होगी कि हुंडई की यह नई और छोटी एसयूवी एलीट-आई20, आई-20 एक्टिव और क्रेटा से कितनी अलग या फिर कितनी मिलती-जुलती होगी।
इस नई कार के साथ ही हुंडई प्रीमियम एसयूवी ट्यूसॉन को भी ऑटो एक्सपो में पेश करेगी।
यह भी पढ़ें :
- टैक्सी सेगमेंट में उतरने की तैयारी में हुंडई, एक्सेंट से देगी डिज़ायर टूर को टक्कर
- एमियो हो सकता है फॉक्सवेगन की पहली कॉम्पैक्ट सेडान का नाम, फिर दिखी कार की झलक
सोर्सः carandbike.com
was this article helpful ?
<p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें














