• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20 का नया एन लाइन वेरिएंट अगले महीने होगा लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    हुंडई अपने एन लाइन मॉडल्स को भारत में जल्द उतारने वाली है। कंपनी सबसे पहले आई20 का एन लाइन मॉडल लाएगी जिसे सितंबर 2021 तक लॉन्च किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अगस्त 11, 2021 12:15 ist
    info icon
    published onAug 11, 2021 12:15 IST
    last updated onAug 11, 2021 12:15 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई ने भारत में अपने एन लाइन मॉडल्स को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी की पहली एन लाइन कार को इस साल लॉन्च किया जाएगा।
    • भारत में आई20 एन लाइन हुंडई की पहली एन लाइन कार होगी जो टॉप वेरिएंट एस्टा (ओ) पर बेस्ड हो सकती है। इसमें भी इसके जैसे ही कम्फर्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं।
    • इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 120 पीएस की पावर जनरेट करेगा। इसके सस्पेंशन्स में भी बदलाव किए जा सकते हैं।
    • आई20 एन लाइन की प्राइस आई20 टॉप वेरिएंट से करीब 50,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है।

    हुंडई अपने एन लाइन मॉडल्स को भारत में जल्द उतारने वाली है। कंपनी सबसे पहले आई20 का एन लाइन मॉडल लाएगी जिसे सितंबर 2021 तक लॉन्च किया जाएगा।

    एन लाइन प्रोडक्ट्स को कई कॉस्मेटिक और मेकेनिकल बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। एन परफॉर्मेंस मॉडल्स में स्टैंडर्ड कार के मुकाबले ज्यादा पावरफुल इंजन दिया जाएगा, साथ ही इसमें कई मेकेनिकल बदलाव भी होंगे। आई20 एन लाइन में स्टैंडर्ड आई20 अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह ही 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 48 वोल्ट माइल हाइब्रिड सिस्टम के साथ दिया जाएगा। आई20 एन हैचबैक में 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 204 पीएस है।

    Top 5 Things To Expect From The India-bound Hyundai i20 N Line

    आई20 एन लाइन के एक्सटीरियर में हुए कॉस्मेटिक बदलावों में अलग पैटर्न वाली नई ग्रिल, ट्वीक बंपर, फ्रंट और साइड प्रोफाइल पर स्पोर्टी स्कर्टिंग शामिल हैं। इसके अलावा इसमें ट्विन टिप एग्ज़हॉस्ट और स्पोर्टी रियर डिफ्यूज़र डिज़ाइन भी दी गई है। कंपनी इसमें नए 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी दे सकती है। इसके अलावा इसकी बाकी शेप और स्टाइलिंग रेगुलर आई20 जैसी ही होगी। इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर साइड पर 'एन' ब्रांडिंग भी दी जाएगी।

    Top 5 Things To Expect From The India-bound Hyundai i20 N Line

    आई20 के टर्बो वेरिएंट्स में पहले से ब्लैक इंटीरियर रेड एक्सेंट्स के साथ दिया गया है। इसके एन लाइन वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव केबिन में एन बैजिंग का हो सकता है। इसमें मैटल पैडल्स भी दिए जाएंगे। चूंकि यह गाड़ी टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है ऐसे में इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, फूटवैल पर एम्बिएंट लाइटिंग, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी जाएगी। यह फिलहाल तय नहीं है कि भारत आने वाली आई20 एन लाइन में नए स्टीयरिंग व्हील के साथ नीचे की तरफ एन लोगो मिलेगा या नहीं।

    Top 5 Things To Expect From The India-bound Hyundai i20 N Line

    हुंडई इंडिया स्पोर्टी वेरिएंट के लिए इसके 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में कुछ बदलाव भी कर सकती है, लेकिन इसके आउटपुट में बदलाव शायद ही देखने को मिलेगा। एन लाइन में इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मेकेनिकल बदलावों के तौर पर एक अलग तरह का सस्पेंशन सेटअप देखने को मिल सकता है जो ज्यादा बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देने में सक्षम होगा।

    अनुमान है कि आई20 एन लाइन कार आई20 हैचबैक के टॉप एस्टा (ओ) वेरिएंट पर बेस्ड हो सकती है। इसकी प्राइस इससे 50,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में आई20 के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की प्राइस 8.81 लाख रुपए से 11.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। आई20 एन लाइन का सीधा मुकाबला फोक्सवैगन पोलो जीटी से होगा। इसका कम्पेरिज़न टाटा अल्ट्रोज़ टर्बो पेट्रोल वेरिएंट से भी होगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई आई20 एन लाइन के इंडियन मॉडल में क्या होगा खास,इन 5 पॉइन्ट्स से समझिए

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है