• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस मामले में क्रेटा 2020 जैसी होगी हुंडई की यह कार, जल्द होगी लॉन्च

    उम्मीद है कि कंपनी आने वाले कुछ सप्ताह में ही इसे भारत में लॉन्च कर देगी।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 13, 2020 15:32 ist
    info icon
    published onMar 13, 2020 15:32 IST
    last updated onMar 13, 2020 15:32 IST
    4.6K Views
    • Write a कमेंट

    • एलांट्रा के फेसलिफ्ट मॉडल में मिलेगा हुंडई क्रेटा 2020 (Hyundai Creta 2020) वाला 1.5 लीटर डीज़ल इंजन 
    • डीज़ल इंजन के साथ मिलेगा 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटि​क गियरबॉक्स का विकल्प
    • तीन वेरिएंट: एस,एक्स और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध होगी यह कार
    • स्कोडा ऑक्टाविया और होंडा सिविक (Honda Civic) से होगा मुकाबला

    हुंडई मोटर्स इंडिया (Hyundai Motors India) ने पिछले साल फेसलिफ्ट एलांट्रा (Elantra Facelift) को लॉन्च किया था। हालांकि, तब इस कार में केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ही दिया गया था। अब, कंपनी एलांट्रा फेसलिफ्ट में डीज़ल इंजन का ऑप्शन देने की भी योजना बना रही है। हुंडई एलांट्रा में किया सेल्टोस (Kia Seltos) और नई क्रेटा वाला डीज़ल इंजन दिया जाएगा। 

    एलांट्रा में 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिया जाएगा जिसका पावर आउटपुट 115 पीएस और 250 एनएम होगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जाएगा। इससे पहले एलांट्रा के प्री फेसलिफ्ट मॉडल में जरूर 1.6 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया था लेकिन कंपनी ने इसे बाद में बंद कर दिया था। हालांकि दूसरे मॉडल्स में हुंडई ने इसकी जगह 1.5 लीटर डीज़ल इंजन देना शुरू कर दिया। वहीं, इसके पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर इंजन दिया गया है जो 152 पीएस की पावर और 192 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया गया है। 

    पेट्रोल मॉडल की तरह हुंडई एलांट्रा डीज़ल (Hyundai Elantra Diesel) भी तीन वेरिएंट: एस, एसएक्स और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध होगी। जहां इसके एस वेरिएंट में केवल मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, वहीं इसके टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) में केवल ऑटोमैटि​क गियरबॉक्स ही मिलेगा। इसका केवल एसएक्स वेरिएंट ही ऐसा होगा जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटि​क दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा जाएगा। 

    एलांट्रा डीज़ल की फीचर लिस्ट पेट्रोल मॉडल जैसी ही होगी। एलांट्रा पेट्रोल (Elantra Petrol) में छह एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल लॉन्च असिस्ट, एलईडी हैडलैंप्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, हैंड्स-फ्री ट्रंक और हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    2020 हुंडई एलांट्रा डीज़ल की प्राइस 16 लाख रुपये से लेकर 21 लाख रुपये के बीच रखी सकती है। बता दें कि इस समय एलांट्रा पेट्रोल की कीमत 15.89 लाख रुपये से शुरू होती है जो 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम ,दिल्ली) तक पहुंचती है। हुंडई की इस अपकमिंग 5-सीटर कार का मुकाबला होंडा सिविक और स्कोडा ऑक्टाविया (Skoda Octavia) से होगा। इसके अलावा कंपनी 17 मार्च को अमेरिका में नेक्स्ट जनरेशन एलांट्रा को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है। भारत में न्यू जनरेशन एलांट्रा को 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई मोटर्स ने वरना फेसलिफ्ट से उठाया पर्दा, बुकिंग भी हुई शुरू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एलांट्रा पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है