• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एन लाइन के वेरिएंट और इंजन से जुड़ी जानकारी आई सामने, 11 मार्च को होगी लॉन्च

    हुंडई क्रेटा एन लाइन दो वेरिएंट : एन8 और एन10 में मिलेगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 29, 2024 18:18 ist
    info icon
    published onFeb 29, 2024 18:16 IST
    last updated onFeb 29, 2024 18:18 IST
    549 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta N Line

    • क्रेटा एन लाइन में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।

    • इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के अलावा 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

    • इस एसयूवी कार में रेगुलर क्रेटा वाले कई प्रीमियम फीचर्स: ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा मिलेंगे।

    • क्रेटा एन लाइन एसयूवी के दोनों वेरिएंट में ड्यूल-टोन पेंट ऑप्शंस दिए जाएंगे।

    • भारत में क्रेटा एन लाइन की कीमत 17.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    हुंडई क्रेटा एन लाइन से भारत में पर्दा उठ चुका है और यहां इस एसयूवी कार को 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने 25,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। यह गाड़ी दो वेरिएंट : एन8 और एन10 में आएगी। क्रेटा एन लाइन एसयूवी के किस वेरिएंट में कौनसे इंजन-ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे इसके बारे में जानेंगे आगे: 

    वेरिएंट 

    एन8

    एन10

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी 

    हां

    हां

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी 

    हां

    हां

    क्रेटा एन लाइन कार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के अलावा 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (रेगुलर क्रेटा में नहीं मिलता) का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: अब सीएनजी कार हुई ऑटोमेटिकः जानिए इस ट्रांसमिशन ऑप्शन को इसमें शामिल करने में क्यों लग गए इतने साल

    क्रेटा एन लाइन एसयूवी में क्या कुछ हुए हैं नए बदलाव?

    Hyundai Creta N Line

    क्रेटा एसयूवी के स्पोर्टी एन लाइन वर्जन में नई डिजाइन की ग्रिल, मॉडिफाइड बंपर, नए 18-इंच अलॉय व्हील्स, रेड इंसर्ट और ड्यूल-टिप एग्ज़हॉस्ट दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें ब्लैक कलर थीम के साथ रेड एक्सेंट और रेड क्रॉस स्टिचिंग मिलेगी। इस अपकमिंग कार के दोनों वेरिएंट में ड्यूल-टोन पेंट ऑप्शन दिए जाएंगे। क्रेटा एन लाइन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

    संभावित फीचर

    Hyundai Creta N Line six airbags

    फिलहाल हुंडई ने क्रेटा एन लाइन की फीचर लिस्ट से पर्दा नहीं उठाया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें रेगुलर क्रेटा टॉप वेरिएंट वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिनमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और ड्राइवर के डिस्प्ले के लिए), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ड्यूल-जोन एसी, और वायरलेस फोन चार्जिंग शामिल हो सकते हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और हिल-असिस्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। अनुमान है कि इसमें रेगुलर क्रेटा की तरह कई एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    संभावित कीमत व मुकाबला

    भारत में हुंडई क्रेटा एन लाइन की कीमत 17.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला किया सेल्टोस जीटीएक्स+ और एक्स-लाइन से रहेगा। इसकी टक्कर स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन जीटी लाइन और एमजी एस्टर से भी रहेगी।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है