• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इसी साल लॉन्च होगा मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा का पेट्रोल वेरिएंट

    मारुति सुजुकी ने घोषणा की है कि वह इसी साल विटारा ब्रेज़ा को पेट्रोल इंजन से लैस करेगी। उम्मीद है कि मारुति विटारा ब्रेज़ा में पेट्रोल इंजन की पेशकश इसके फेसलिफ्ट वर्ज़न के साथ की जाएगी। 

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 06, 2019 10:15 ist
    info icon
    published onSep 05, 2019 18:37 IST
    last updated onSep 06, 2019 10:15 IST
    990 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने हाल ही विटारा ब्रेज़ा को इसी साल पेट्रोल इंजन के साथ उतारने की पुष्टि की है। इससे पहले कहा जा रहा था कि कंपनी 2020-ऑटो एक्सपो में ब्रेज़ा का पेट्रोल वर्ज़न पेश करेगी। 

    मारुति ने यह जानकारी नहीं दी है कि विटारा ब्रेज़ा में कौनसा पेट्रोल इंजन मिलेगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस में सियाज़ और अर्टिगा की तरह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स का विकल्प रखा जा सकता है। 

    जो लोग बलेनो आरएस की तरह इस में 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उन्हें बता दें कि यह इंजन मिलने की संभावनाएं कम ही हैं। कंपनी इस इंजन को बाहर से इंपोर्ट करती है, जिससे कार की कीमत बढ़ जाती है। 

    मारुति ने विटारा ब्रेज़ा को 2016 में लॉन्च किया था। समय के हिसाब से अब इस कार को नए अपडेट की दरकार है। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी पेट्रोल वेरिएंट के साथ इसका फेसलिफ्ट अवतार उतार सकती है। चर्चाएं हैं कि फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी डीजल इंजन का विकल्प नहीं देगी। कंपनी ने कुछ समय पहले कहा था वह बीएस6 नॉर्म्स लागू होने तक अपनी डीजल कारों को बंद कर देगी। देश में अप्रैल 2020 से बीएस6 नियम लागू होने हैं।

    यह भी पढें : मारुति सुजुकी एक्सएल6 Vs अर्टिगा, जानिये कौनसी कार है बेहतर

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    17 कमेंट्स
    1
    Z
    ziaul khader
    Dec 6, 2019, 9:32:21 PM

    Fed up with the same repeated news. I'm following it up from one year now. Vitara Brezza Petrol version so long waiting for the launch.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      G
      gsparmar
      Nov 12, 2019, 6:52:49 PM

      Hope Maruti Vitara Brezza petrol variant will be BS6 and have length more than 4000mm

        जवाब
        Write a Reply
        1
        G
        girimohan salam
        Nov 11, 2019, 11:38:19 AM

        Why is to late to produce BREZZA Petrol in India?lm waiting for3 years.

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है