• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर में हुंडई क्रेटा रही सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानिए बाकी गाड़ियों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारें काफी पॉपुलर हैं। इस सेगमेंट में कोरियन कार कंपनियां काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है और यहां हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी कारों का दबदबा है। हर बार की तरह नवंबर 2020 में भी हुंडई क्रेटा बिक्री के मामले में इस सेगमेंट में टॉप पर रही है जबकि सेल्टोस नंबर दो पर है। यहां देखिए बीते महीने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की किस कार को कितने बिक्री के आंकड़े मिलेः-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 08, 2020 20:16 ist
    info icon
    published onDec 08, 2020 20:16 IST
    last updated onDec 08, 2020 20:16 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारें काफी पॉपुलर हैं। इस सेगमेंट में कोरियन कार कंपनियां काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है और यहां हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी कारों का दबदबा है। हर बार की तरह नवंबर 2020 में भी हुंडई क्रेटा बिक्री के मामले में इस सेगमेंट में टॉप पर रही है जबकि सेल्टोस नंबर दो पर है। यहां देखिए बीते महीने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की किस कार को कितने बिक्री के आंकड़े मिलेः-

     

    नवंबर 2020

    अक्टूबर 2020

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    हुंडई क्रेटा

    12017  

    14023  

    -14.3  

    42.31  

    51.85  

    -9.54

    9982

    मारुति सुजुकी एस-कॉस

    2877

    2526

    13.89

    10.13

    11.16

    -1.03

    1267

    रेनॉल्ट डस्टर

    416

    362

    14.91

    1.46

    3.91

    -2.45

    263

    किया सेल्टोस 

    9205

    8900

    3.42

    32.41

    108.64

    31.5

    7605

    निसान किक्स

    158

    122  

    29.5  

    0.55

    2.07

    -1.52

    101

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    3725

    3961  

    -5.95

    13.11

    30.08

    -16.97

    2873

    कुल

    28398

    29894  

    -5

    99.97 

     

     

     

    Hyundai Creta

    • हुंडई क्रेटा के मासिक आंकड़ों में नवंबर माह में 14 परसेंट की गिरावट हुई है। लेकिन, इसके बावजूद भी यह कार 42 परसेंट से ज्यादा के मार्केट शेयर के साथ सेगमेंट की नवंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। पिछले महीने कंपनी इसकी 12,000 से ज्यादा यूनिट बेचने में कामयाब रही है।
    • नवंबर माह में सेल्टोस बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर रही है। पिछले महीने सेल्टोस की 9200 से ज्यादा यूनिट बिकीं और इसकी मासिक ग्रोथ में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं, इसके सालाना मार्केट शेयर में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस लिहाज से यह सेगमेंट की एकमात्र एसयूवी बन गई है जिसके पॉज़िटिव वार्षिक आंकड़े दर्ज दिए गए हैं।
    • इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो तीसरे स्थान पर है। कंपनी पिछले महीने इसकी 3700 से ज्यादा यूनिट बेचने में सक्षम रही है। क्रेटा के बाद यह एकमात्र मॉडल है जिसके मासिक फिगर में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इसके मासिक आंकड़ों में गिरावट सिर्फ 6 प्रतिशित की हुई है।
    • मारुति सुजुकी एस-क्रॉस लिस्ट में चौथे नंबर पर रही है। कंपनी अक्टूबर महीने के मुकाबले इस कार की नवंबर महीने में 351 यूनिट ज्यादा बेचने में सक्षम रही। इसके मासिक फिगर में 14 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    Renault Duster

    • रेनॉल्ट डस्टर की डिमांड नवंबर महीने में इतनी ज्यादा नहीं रही। कंपनी दिवाली के मौके पर इसकी केवल 416 यूनिट बेचने में सक्षम रही। वहीं, इसके सालाना मार्केट शेयर में पिछले साल के मुकाबले 2.5 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई।
    • हर बार की तरह इस बार भी निसान किक्स इस लिस्ट में सबसे आखिर में रही। नवंबर में इसका मार्केट शेयर महज 0.55 परसेंट रहा। वहीं, इसकी मासिक ग्रोथ 30 परसेंट रही। 
    • जल्द इस सेगमेंट में स्कोडा विज़न इन और फोक्सवैगन टाइगन एसयूवी भी लॉन्च होने वाली है। भारत में इन्हें 2021 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। 
    • कुल मिलाकर नवंबर में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की मांग अक्टूबर के मुकाबले करीब 5 प्रतिशत कम रही। पिछले महीने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की  28,398 यूनिट्स बिकीं।

    यह भी पढ़ें : नवंबर 2020 सेल्स रिपोर्ट: मारुति विटारा ब्रेजा को पीछे छोड़ किया सोनेट एक बार फिर टॉप पर आई

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है