English | हिंदी
अप्रैल 2021 में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही हुंडई क्रेटा,निसान किक्स की सेल्स में भारी गिरावट जारी
कोविड के कारण जहां इस समय पूरी ऑटो इंडस्ट्री को ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं इस सेगमेंट की सेल्स में भी 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।
1.7K Views
- Write a कमेंट

भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को लगातार पॉपुलैरिटी हासिल हो रही है। चलिए नजर डालते हैं किस कॉम्पैक्ट एसयूवी को अप्रैल 2021 में मिले कितने बिक्री के आंकड़े:
|
|
अप्रैल 2021 |
मार्च 2021 |
मंथली ग्रोथ |
वर्तमान मार्केट शेयर (%) |
औसत बिक्री (6 महीनों में) |
| हुंडई क्रेटा |
12463 |
12640 |
-1.4 |
46.51 |
12331 |
| किआ सेल्टोस |
8086 |
10557 |
-23.4 |
30.18 |
8741 |
| महिंद्रा स्कॉर्पियो |
3577 |
2331 |
53.45 |
13.35 |
3508 |
| 2427 |
2535 |
-4.26 |
9.05 |
2035 |
|
| रेनो डस्टर |
180 |
252 |
-28.57 |
0.67 |
366 |
| निसान किक्स |
58 |
141 |
-58.86 |
0.21 |
155 |
| कुल |
26791 |
28456 |
-5.85 |
|
|

- अप्रैल 2021 में एक बार फिर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के मंथली सेल्स चार्ट में हुंडई क्रेटा ने नंबर 1 कार का ताज पहना है। मार्च के मुकाबले अप्रैल में इसकी सेल्स महज 1.4 प्रतिशत ही गिरी है और अब भी कंपनी इसकी 12,400 से ज्यादा यूनिट्स बेच पाने में कामयाब हुई है।
- अप्रैल 2021 में किआ सेल्टोस की मासिक बिक्री में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मगर ये अब भी सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अप्रैल में इस कार की 8000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री हुई है। बता दें कि हाल ही में इस कार के 2021 मॉडल को भी कंपनी ने लॉन्च किया है।
- इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो ही ऐसी कार है जिसकी मासिक बिक्री के लगातार वृद्धि हो रही है। अप्रैल 2021 में इसे 3,500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे और इसकी सेल्स में 53 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है।

- मारुति की कॉम्पैक्ट एसयूवी एस-क्रॉस को लगातार पॉपुलैरिटी मिल रही है। हर महीने इसे लगभग 2500 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा तो मिल ही जाता है मगर अप्रैल में इसकी सेल्स थोड़ी गिरकर 2427 यूनिट्स रही। इसकी मंथली ग्रोथ में 4.26 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
- अप्रैल 2021 में रेनो डस्टर को 200 से भी कम यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ जिससे इसकी मंथली ग्रोथ में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर 2020 के बाद अप्रैल 2021 में इस कार को अब तक सबसे कम बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए।
- निसान किक्स इस बार भी सेल्स चार्ट में सबसे अंतिम पायदान पर रही और इसकी 60 यूनिट्स से भी कम बिक्री हुई है। बता दें कि इसकी मंथली ग्रोथ में 59 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
यह भी पढ़ें: इस महीने सब-4 मीटर एसयूवी कारों पर पाएं 44,000 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें














