• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी हुंडई क्रेटा 7-सीटर, रियर प्रोफाइल आई नज़र

    हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) इन दिनों क्रेटा एसयूवी के 7-सीटर वर्जन (7-Seater Creta) पर काम कर रही है। कुछ समय पहले 7-सीटर क्रेटा की फ्रंट और साइड प्रोफाइल टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी। अब यह कार एक बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है, इस बार इसकी रियर प्रोफाइल से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। स्टाइलिंग के मामले में 7-सीटर क्रेटा का रियर लुक रेगुलर मॉडल (5-सीटर क्रेटा) से काफी अलग रखा गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 02, 2020 13:40 ist
    info icon
    published onApr 02, 2020 13:40 IST
    last updated onApr 02, 2020 13:40 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट
    • बी-पिलर तक 5-सीटर वर्जन वाली ही स्टाइलिंग लिए हुए है 7-सीटर क्रेटा।  
    • इसमें नया टेलगेट, बंपर और नए डिज़ाइन के साइड पैनल दिए गए हैं।  
    • रेगुलर मॉडल के मुकाबले इसे लंबे व्हीलबेस प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा।  
    • भारत में इसकी बिक्री 2021 की दूसरी तिमाही तक शुरू की जा सकती है।  
    • इसका मुकाबला टाटा ग्रेविटास, एक्सयूवी500 और हेक्टर प्लस से होगा।  
    • यह हुंडई की पहली 7-सीटर कार होगी। 

     

    हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) इन दिनों क्रेटा एसयूवी के 7-सीटर वर्जन (7-Seater Creta) पर काम कर रही है। कुछ समय पहले 7-सीटर क्रेटा की फ्रंट और साइड प्रोफाइल टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी। अब यह कार एक बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है, इस बार इसकी रियर प्रोफाइल से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। स्टाइलिंग के मामले में 7-सीटर क्रेटा का रियर लुक रेगुलर मॉडल (5-सीटर क्रेटा) से काफी अलग रखा गया है। 

     

    अपकमिंग क्रेटा में पीछे की तरफ नए डिज़ाइन के टेलगेट दिए गए हैं जो बेहद लुभाने वाले हैं। 5-सीटर मॉडल की तुलना में इसमें बड़े साइज़ के टेललैंप्स दिए गए हैं, जो रैपअराउंड लेआउट में आते हैं। ऐसे में इस 7-सीटर कार की रियर साइड स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा आकर्षक नज़र आती है। 

     

    अतिरिक्त सीटों को जोड़ने के लिए इस 7-सीटर एसयूवी को लंबे व्हीलबेस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह फ्लैट रूफ और रियर क्वॉर्टर ग्लास के साथ आएगी। इस लिहाज से तीसरी रो के पैसेंजर्स को केबिन के अंदर अच्छी-खासी स्पेस मिल सकेगी। मगर, यह कयास लगाना भी ठीक नहीं है कि अपकमिंग क्रेटा किसी एमपीवी की तरह ही स्पेशियस होगी। अनुमान है कि इसका डैशबोर्ड लेआउट 5-सीटर वर्जन जैसा ही होगा। इसकी फीचर लिस्ट रेगुलर मॉडल से मिलती-जुलती ही रखी जाएगी। चूंकि नई क्रेटा एक प्रीमियम मॉडल होगी, ऐसे में इस अपकमिंग कार में कई अतिरिक्त फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।   

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा vs टाटा हैरियर : कौनसी एसयूवी को खरीदना है बेहतर, जानिए यहां

    इस 7-सीटर कार के पावर स्पेसफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं। हालांकि, कपंनी इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की बजाए केवल 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। गाड़ी का डीजल इंजन 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन 140 पीएस/242 एनएम की पावर ट्यूनिंग के साथ आता हैं। रेगुलर क्रेटा में 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। ये ही ट्रांसमिशन ऑप्शंस नई क्रेटा में भी देखने को मिल सकते हैं।

    हुंडई ने अपनी अपकमिंग 7-सीटर क्रेटा की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि भारत में इसे 2021 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरूआती प्राइस 14 लाख रुपए हो सकती है। वर्तमान में स्टैंडर्ड क्रेटा की प्राइस 9.99 लाख रुपए से 17.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। लॉन्च होने पर 7-सीटर क्रेटा का कंपेरिजन टाटा ग्रेविटास, एमजी हेक्टर प्लस और अपकमिंग सेकंड जनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी500 से होगा। 

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा vs एमजी हेक्टर : जानिए कौनसी है पैसा वसूल कार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है