• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने गुरुग्राम में खोला नया कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर

    हुंडई मोटर्स ने भारत में 25 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर कंपनी ने गुरुग्राम में अपना नया कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर खोला है। स्कोडा के नए हेडक्वार्टर की बिल्डिंग काफी सिंपल और मॉडर्न है।

    सोनू
    सोनू
    published on जुलाई 27, 2021 21:39 ist
    info icon
    published onJul 27, 2021 21:39 IST
    last updated onJul 27, 2021 21:39 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स ने भारत में 25 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर कंपनी ने गुरुग्राम में अपना नया कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर खोला है। स्कोडा के नए हेडक्वार्टर की बिल्डिंग काफी सिंपल और मॉडर्न है।

    हुंडई के नए कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर मे 50किलोवॉट के सोलर रूफटॉप पेनल लगाए हैं जिससे बिल्डिंग में पावर सप्लाई होगी। इस बिल्डिंग में पांच फ्लोर है जिनमें ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा हॉल है, जहां पर इवेंट आयोजित किए जा सकते हैं। यहां 144 सीटिंग कैपेसिटी का एक मल्टी-पर्पज हॉल भी है। एंट्री हॉल में लगी 400 स्कवायर मीटर की ग्रीन वॉल इसका सबसे बड़ा आकर्षण है जो पहली ही नजर में भा जाती है और आपको पर्यावरण के प्रति पॉजिटिव बनाती है।

    कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए यहां पर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति का थर्मल स्केनर से बॉडी टेम्परेचर चेक किया जाता है। इसके अलावा यहां कर्मचारियों के लिए लॉकर भी फिट किए गए हैं जिन्हें यूवी लाइट से सैनिटाइज किया जाता है। कैफेटेरिया में पर्सपेक्स डिवाइर वाली टेबल लगाई है जिससे हर कर्मचारी खाना खाते समय दूसरे व्यक्ति के डायरेक्ट संपर्क में नहीं रहेगा और कोरोना महामारी के दौर में यह काफी जरूरी है।

    हुंडई मोटर्स ने अपने नए हेडक्वार्टर में 14 चार्जिंग यूनिट लगाए हैं जिससे कर्मचारियों को अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने में सहूलियत मिलेगी। हुंडई मोटर्स के अनुसार ये सभी 50 किलोवॉट के डीसी फास्ट चार्जर हैं। हुंडई के लाइनअप में अभी कोना इलेक्ट्रिक कार मौजूद है और यहां पर डिस्प्ले के लिए कंपनी ने आयनिक 5 की दो यूनिट भी बाहर से इंपोर्ट की है।

    यह भी पढ़ें : फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा टेस्टिंग के दौरान आई नजर, नई ट्यूसॉन जैसा है इसका डिजाइन

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है