• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने भी बढ़ाए दाम, 20,000 रूपए तक महंगी हुई कारें

    मारूति सुज़ुकी के बाद अब हुंडई मोटर्स ने भी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद हुंडई की कारें 3000 रूपए से लेकर 20,000 रूपए तक महंगी हो जाएंगी। बढ़ी हुई कीमतें 16 अगस्त 2016 से लागू होगी।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On अगस्त 05, 2016 18:11 ist
    info icon
    published onAug 05, 2016 18:11 IST
    last updated onAug 05, 2016 18:11 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    कंपनी ने यह निर्णय कच्चे माल की ज्यादा लागत और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में डॉलर के मुकाबले रूपए के मूल्य में आई गिरावट को देखते हुए लिया है।

    इस निर्णय के बाद हुंडई की एंट्री लेवल हैचबैक कारें इयाॅन और आई-10 की कीमतें 3000 रूपए बढ़ जाएगी। वहीं देश में कंपनी की सबसे महंगी पेशकश प्रीमियम एसयूवी सेंटा-फे के दाम 20,000 रूपए तक बढ़ जाएंगे।

    हुंडई इसी साल अपनी दो नई कारें भी लाने वाली है। इसमें नई एलांट्रा और एलीट आई-20 का आॅटोमैटिक वेरिएंट शामिल है। संभावना है कि इस फैसले के बाद इन दोनों कारें की कीमत भी थोड़ी ज्यादा होगी।

    घरेलू बाजार में इन दिनों हुंडई की आई-10, एलीट आई-20 और क्रेटा को बिक्री के अच्छे आंकड़े मिल रहे हैं। इनकी मांग को देखते हुए नहीं लगता कि कीमत बढ़ोतरी का इन कारों की बिक्री पर कोई असर पड़ेगा।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है