• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्कजार एसयूवी जल्द डीलरशिप पर पहुंचेगी, 18 जून को होगी लॉन्च

    हुंडई अल्कजार एसयूवी (Hyundai Alcazar SUV) की कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुई है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे डीलरशिप पर भेज रही है। भारत में इस अपकमिंग कार को 18 जून 2021 को लॉन्च किया जाएगा। इस क्रेटा बेस्ड थ्री-रो एसयूवी का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 14, 2021 16:01 ist
    info icon
    published onJun 14, 2021 16:01 IST
    last updated onJun 14, 2021 16:01 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Alcazar

    • हुंडई अल्कजार को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जाएगा।    
    • इस गाड़ी की प्री-लॉन्च बुकिंग 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है। 
    • इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, फुली डिजिटल 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
    • इस एसयूवी कार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (159 पीएस/191 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस/250एनएम) दिए जाएंगे। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।

    हुंडई अल्कजार एसयूवी (Hyundai Alcazar SUV) की कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुई है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे डीलरशिप पर भेज रही है। भारत में इस अपकमिंग कार को 18 जून 2021 को लॉन्च किया जाएगा। इस क्रेटा बेस्ड थ्री-रो एसयूवी का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगा।

    Hyundai Alcazar

    इस एसयूवी कार को कुल आठ वेरिएंट्स प्रेस्टीज, प्रेस्टीज (ओ), प्लेटिनम, प्लेटिनम (ओ), सिग्नेचर, सिग्नेचर (ओ), सिग्नेचर ड्यूल टोन और सिग्नेचर (ओ) ड्यूल टोन में पेश किया जाएगा। यह गाड़ी 6 और 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन में आएगी।

    हुंडई की इस अपकमिंग कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्क्रीन, ऑटोमेटिक एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वॉइस-ऑपरेटेड पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें : क्या हुंडई अल्कजार की प्राइस टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगी कम? जानिए यहां

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में छह एयरबैग, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    Hyundai Alcazar Official Pre-launch Bookings Open; Interior And Features Revealed

    हुंडई अल्कजार एसयूवी में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (159 पीएस/191 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस/250एनएम) दिए जाएंगे। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। इस गाड़ी के साथ तीन ड्राइव मोड (ईको, सिटी और स्पोर्ट) और तीन ट्रैक्शन मोड (स्नो, सैंड और मड) दिए जाएंगे।

    इसकी कीमत क्रेटा से ज्यादा रखी जा सकती है। अनुमान है कि भारत में हुंडई अल्कजार की प्राइस 13 लाख से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।  

    यह भी पढ़ें : इन 7 पॉइन्ट से समझिए कितनी खास होगी हुंडई अल्कजार 7-सीटर एसयूवी

    was this article helpful ?

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई अल्कजार 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है