• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या हुंडई अल्कजार की प्राइस टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगी कम? जानिए यहां

    हुंडई अल्कजार (Hyundai Alcazar) को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी कार की प्री-बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 25000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। कार के वेरिएंट, इंटीरियर, फीचर और कलर ऑप्शंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी है। कंपनी ने फिलहाल इसकी प्राइस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हमारे ऑटो एक्सपर्ट्स ने इस कार की संभावित कीमतों का अनुमान जरूर लगाया है। तो आइए जानते हैं हुंडई अल्कजार की कीमत कहां से शुरू होकर कहां तक जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 14, 2021 12:59 ist
    info icon
    published onJun 14, 2021 12:59 IST
    last updated onJun 14, 2021 12:59 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई अल्कजार (Hyundai Alcazar) को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी कार की प्री-बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 25000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। कार के वेरिएंट, इंटीरियर, फीचर और कलर ऑप्शंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी है। कंपनी ने फिलहाल इसकी प्राइस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हमारे ऑटो एक्सपर्ट्स ने इस कार की संभावित कीमतों का अनुमान जरूर लगाया है। तो आइए जानते हैं हुंडई अल्कजार की कीमत कहां से शुरू होकर कहां तक जा सकती है।

    सबसे पहले बात करते हैं इस अपकमिंग कार के इंजन स्पेसिफिकेशन की.. इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (159 पीएस/191 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस/250 एनएम) दिए जाएंगे। दोनों ही इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे। यही पावरट्रेन ऑप्शन हुंडई एलांट्रा में भी मिलते हैं।  

    हुंडई अपनी इस गाड़ी को 6 और 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश करेगी। यहां देखें कितनी रखी जा सकती है इस हुंडई कार की कीमत :-

    वेरिएंट्स 

    पेट्रोल एमटी 

    पेट्रोल एटी 

    डीजल एमटी 

    डीजल एटी 

    प्रेस्टीज 

    13 लाख रुपए (7-सीटर/6-सीटर)

     

    14 लाख रुपए (7-सीटर/6-सीटर)

     

    प्रेस्टीज (ओ)

     

    14.50 लाख रुपए (6-सीटर)

     

    15.50  लाख रुपए (7-सीटर)

    प्लेटिनम 

    15 लाख रुपए (6-सीटर/7-सीटर)

     

    16 लाख रुपए (6- और 7-सीटर)

     

    प्लेटिनम  (ओ)

     

    16.50 लाख रुपए (6-सीटर)

     

    17.50 लाख रुपए (7-सीटर)

    सिग्नेचर 

    17.50 लाख रुपए (6-सीटर)

     

    18.50 लाख रुपए (6-सीटर)

     

    सिग्नेचर  (ओ)

     

    19 लाख रुपए (6-सीटर)

     

    20 लाख रुपए (6-सीटर)

    *यह हुंडई अल्कजारकी अनुमानित कीमतें हैं। इसकी फाइनल प्राइस इससे अलग हो सकती है।

    जैसा की आप टेबल से देख सकते हैं इसमें हमने अल्काजार के 6 और 7-सीटर वर्जन की अलग-अलग प्राइस नहीं दी है।  अनुमान है कि कंपनी इनकी अलग-अलग कीमतें रख सकती है। इनके बीच अंतर केवल 10,000 रुपए का हो सकता है। इस गाड़ी के सिग्नेचर वेरिएंट्स को ड्यूल टोन शेड में भी उतारा जाएगा। हुंडई ने क्रेटा के ड्यूल टोन वेरिएंट्स के लिए ग्राहकों से कुछ भी एक्स्ट्रा अमाउंट चार्ज नहीं किया था, ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी अल्कजार के साथ भी ऐसा ही कर सकती है।  यहां देखें हुंडई अल्कजार और इसके कंपेरिजन में मौजूद कारों की कीमत में अंतर:-

    हुंडई अल्कजार

    टाटा सफारी 

    एमजी हेक्टर प्लस 

    अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700

    13 लाख रुपए से 20 लाख रुपए (संभावित)

    14.99 लाख रुपए से 21.81 लाख रुपए

    13.62 लाख रुपए से 19.60 लाख रुपए

    15 लाख रुपए से 22 लाख रुपए

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    सेगमेंट में हुंडई अल्कजार का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगा।  हुंडई अल्कजार के साथ मिलने वाले कलर ऑप्शंस के बारे में जानने के लिए यहां देखें।

    यह भी पढ़ें : जून में हुंडई की सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, आई20 और कोना इलेक्ट्रिक समेत इन कारों पर पाएं 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    A
    amandeep singh
    Jun 14, 2021, 9:59:16 AM

    What features are included/not-included in these variants mentioned above? Any idea ?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      s
      sandeep soni
      Jun 14, 2021, 12:16:43 AM

      You have mentioned 7 seater Platinum (O) Diesel AT. Can you please confirm this.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sukhvindersingh
        Jun 13, 2021, 6:12:18 PM

        Great look and n

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on हुंडई अल्कजार 2021-2024

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है