• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा डब्ल्यूआर-वी एक्सक्लूसिव एडिशन लॉन्च, कीमत 9.35 लाख रूपए से शुरू

    एक्सक्लूसिव एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं

    सॉनी
    सॉनी
    Published On फरवरी 07, 2019 17:27 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2019 17:26 IST
    last updated onFeb 07, 2019 17:27 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने डब्ल्यूआर-वी का एक्सक्लूसिव एडिशन लॉन्च किया है। इसे टॉप वेरिएंट वीएक्स पर तैयार किया गया है। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 9.35 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 10.48 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।

    । इस में नया ब्लैक टेलगेट स्पॉलइर, एलईडी स्टॉप लाइट, ब्लैक सीट कवर, साइड सिल इल्लुमिनेशन गार्निश, बॉडी ग्राफिक्स और एक्सक्लूसिव बैजिंग दी गई है, जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाती है। एक्सक्लूसिव एडिशन केवल दो कलर रेडिएंट रेड मैटालिक और ऑर्कर्ड व्हाइट पर्ल में उपलब्ध है।

    Honda WRV

    होंडा डब्ल्यूआर-वी के एक्सक्लूसिव एडिशन में टॉप वेरिएंट वीएक्स वाले फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट फॉग लैंप्स, अलॉय व्हील, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटो एसी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर शामिल हैं। इस में रेग्यूलर मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    एक्सक्लूसिव एडिशन के अलावा कंपनी ने इसका अलाइव एडिशन भी लॉन्च किया है। डब्ल्यूआर-वी अलाइव एडिशन को एस वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इस में अलॉय व्हील, रियर पार्किंग सेंसर, ब्लैक लैदर अपहोल्स्ट्री, आईआरवीएम, रियर कैमरा डिस्प्ले और अलाइव बैजिंग जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं। अलाइव एडिशन भी पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 8.08 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 9.16 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    होंडा डब्ल्यूआरवी 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है