• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा डब्ल्यूआर-वी की टीज़र इमेज़ जारी

    होंडा ने डब्ल्यूआर-वी के प्रोडक्शन वर्जन की टीज़र इमेज़ जारी की है। यह कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो होंडा जैज़ पर बेस है। इसे दुनिया के सामने 8 नवम्बर को साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो में पेश किया जाएगा।

    रौनक
    रौनक
    modified on नवंबर 03, 2016 11:52 ist
    info icon
    published onNov 03, 2016 11:45 IST
    last updated onNov 03, 2016 11:52 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने डब्ल्यूआर-वी के प्रोडक्शन वर्जन की टीज़र इमेज़ जारी की है। यह कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो होंडा जैज़ पर बेस है। इसे दुनिया के सामने 8 नवम्बर को साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो में पेश किया जाएगा।

    डब्ल्यूआर-वी को सबसे पहले ब्राजील में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसे साल 2017 की पहली तिमाही में लॉन्च करने की संभावना है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड की ईकोस्पोर्ट से होगा।

    इसका डिजायन काफी बॉक्सी और दमदार है। साइड से यह होंडा जैज़ जैसी दिखाई देती है, जबकि अगला और पिछला हिस्सा नई डिजायन में है। यहां ऊंचा बोनट और ग्रिल पर क्रोम की भरमार है। ग्रिल के दोनों तरफ स्वेप्ट-बैक हैडलैंप्स दिए गए हैं।

    पावर स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अटकलें है कि होंडा इसे 1.2 लीटर आई-वीटेक पेट्रोल और 1.5 लीटर आई-डीटेक डीज़ल इंजन में उतार सकती है। संभावनाएं यह भी है कि मुकाबले में बेहतर बनाने के लिए होंडा इसमें सिटी वाला 1.5 लीटर का आई-वीटेक पेट्रोल इंजन भी दे सकती है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा डब्ल्यूआरवी 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    anil kumar dua
    Dec 22, 2016, 7:40:01 PM

    I AM WAITING FOR WR-V BECAUSE I AM FAN OF HONDA HIGH TECHNOLOGY.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है