• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर को इन एसेसरीज से बनाएं और भी खास, देखिए सभी की प्राइस लिस्ट

    हुंडई अपनी एक्सटर माइक्रो एसयूवी के साथ कोई एसेसरी पैक नहीं दे रही है, लेकिन आप इस कार के साथ इंडिविजुअल एसेसरीज जरूर चुन सकते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 24, 2023 13:22 ist
    info icon
    published onJul 24, 2023 13:22 IST
    last updated onJul 24, 2023 13:22 IST
    256 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Exter

    • हुंडई एक्सटर पांच वेरिएंट ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में उपलब्ध है।
    • इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
    • इस माइक्रो एसयूवी कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, सिंगल पेन सनरूफ और ड्यूल कैमरा डैश कैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह गाड़ी पांच वेरिएंट ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में उपलब्ध है। यह एसयूवी कार बॉक्सी लेआउट में आती है और लुक्स के मामले में यह कार काफी यूनीक है, लेकिन अगर आप इस कार को ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो एसेसरीज का इस्तेमाल करके इसे अपने अनुसार पर्सनलाइज भी करवा सकते हैं। हुंडई एक्सटर के साथ मिलने वाली एक्सटीरियर और इंटीरियर एसेसरीज और उनकी कीमतों के बारे में जानेंगे आगे:

    एक्सटीरियर

    Hyundai Exter Exterior Accessories

    यदि आप अपनी एक्सटर एसयूवी को बाहर से कुछ अलग दिखाना चाहते हैं तो इन इंडिविजुअल एसेसरीज से इसे एसेसराइज करवा सकते हैं:

    एसेसरी 

    राशि 

    रियर विंडशील्ड गार्निश 

    1,299 रुपये 

    डोर हैंडल क्रोम 

    1,249 रुपये 

    ओआरवीएम - पियानो ब्लैक  

    1,499 रुपये 

    ट्विन हुड स्कूप 

    999 रुपये 

    डोर ऐज गार्ड 

    337  रुपये से 399 रुपये 

    फ्रंट एंड रियर स्कूप  

    1,299 रुपये 

    बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर 

    912 रुपये से 1,399 रुपये 

    डोर फिंगर गार्ड फिल्म 

    399 रुपये 

    मड गार्ड 

    329 रुपये 

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर Vs टाटा पंच Vs सिट्रोएन सी3 Vs मारुति इग्निस Vs रेनो काइगर Vs निसान मैग्नाइट: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    इंटीरियर

    Hyundai Exter Exterior Accessories

    आप एक्स्टर कार का केबिन इन इंडिविजुअल एसेसरीज से कस्टमाइज करवा कर सकते हैं:

    एसेसरी  

    राशि 

    सनशेड रो ए + बी

      2,740 रुपये 

    सनशेड रो आर 

      1,499 रुपये 

    स्कफ प्लेट नॉन-इल्युमिनेटेड 

      1,189 रुपये 

    नैक रेस्ट एंड कुशन किट  

      2,699 रुपये 

    हेड रेस्ट कुशन 

      1,299 रुपये 

    3डी बूट मैट 

    1,489 रुपये 

    कुशन पिलो 

    724 रुपये से 1,707 रुपये 

    नैक रेस्ट  

    464 रुपये से 975 रुपये 

    हाइट एडजस्टर  

    1,481 रुपये 

    सीट बेल्ट कवर  

    474 रुपये 

    प्रीमियम कुशन लंबर सपोर्ट 

    977 रुपये 

    सीट रैप 

    1,751 रुपये 

    नॉन-स्लिप डैश मैट  

    171 रुपये 

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिये जानिए यहां

    अन्य एसेसरीज

    Hyundai Exter Exterior Accessories

    इसके अलावा आप इस कार के साथ यह एसेसरीज भी चुन सकते हैं:

    एसेसरीज 

    राशि 

    स्पीकर 

    2,450  रुपये से 14,790 रुपये 

    एम्प्लिफायर 

      7,990 रुपये से 19,990 रुपये 

    सबवूफर 

    4,490 रुपये से 11,740 रुपये 

    एक्टिव सबवूफर 

    10,990  रुपये से 18,990 रुपये 

    रिवर्स कैमरा 

      2,190 रुपये से 3,190 रुपये 

    इमरजेंसी सेफ्टी किट 

    5,150 रुपये 

    यूमिडिफायर 

    1,513 रुपये 

    वैक्यूम क्लीनर 

    1,999 रुपये 

    कार केबिन एयर एंड सरफेस के लिए स्टरलाइजर 

    10,099 रुपये 

    3 इन 1 केबल के साथ ड्यूल पोर्ट चार्जर 

    Rs 882 रुपये 

    बूट ऑर्ग्रेनाइजर 

    1,787 रुपये 

    टायर इन्फ्लेटर 

      3,291 रुपये 

    हैंगिंग कार्ड परफ्यूम 

    69 रुपये 

    टायर पंक्चर किट 

    359 रुपये 

    कप होल्डर टाइप कार एयर प्यूरीफायर  

      4,484 रुपये 

    कार केयर किट 

    272 रुपये से 1,609 रुपये 

    भारत में हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस गाड़ी का सीधा मुकाबला टाटा पंच और मारुति इग्निस से है। इसके अलावा इसका कंपेरिजन सिट्रोएन सी3, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से भी है।

    यह भी देखेंः हुंडई एक्सटर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है