• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति की नेक्सा कारों पर मिल रहा है इस महीने 41000 रुपये तक का डिस्काउंट

    मारुति अपनी नेक्सा कारों पर काफी तरह के ऑफर्स की पेशकश कर रही है वहीं इसके अरीना मॉडल्स की तरह नेक्सा मॉडल्स पर भी 3000 रुपये तक का  एडिशनल डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    रोहित
    रोहित
    modified on जून 11, 2021 17:23 ist
    info icon
    published onJun 11, 2021 17:12 IST
    last updated onJun 11, 2021 17:23 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    • सबसे ज्यादा बलेनो और इग्निस पर की जा सकती है 41000 रुपये तक की बचत
    • एस-क्रॉस पर मिल रहा है 38,000 रुपये तक का डिस्काउंट
    • 23000 रुपये तक का डिस्काउंट सियाज पर
    • एक्सएल6 पर दिया जा रहा है 6000 रुपये तक का डिस्काउंट
    • 30 जून 2021 तक मान्य हैं सभी ऑफर्स

    मारुति अपनी नेक्सा कारों पर काफी तरह के ऑफर्स की पेशकश कर रही है वहीं इसके अरीना मॉडल्स की तरह नेक्सा मॉडल्स पर भी 3000 रुपये तक का  एडिशनल डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां तक कि यदि आप कंपनी की बलेनो,इग्निस और एस-क्रॉस के बेस वेरिएंट सिग्मा पर कैश डिस्काउंट नहीं लेते हैं तो आपको कंपनी की ओर से एसेसरी किट दिया जाएगा। ये सभी ऑफर्स 30 जून 2021 तक ही मान्य रहेंगे। चलिए डालते हैं नजर मॉडल वाइज ऑफर्स पर:

    मारुति बलेनो ( 5.98 लाख रुपये से लेकर 9.30 लाख रुपये) 

    Maruti Suzuki Baleno

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    41,000 रुपये

    •  उपर बताए गए सभी ऑफर्स इस कार के सिग्मा वेरिएंट के लिए ही मान्य हैं। 
    •  मारुति 1500 रुपये के कैश डिस्काउंट को छोड़कर इस कार के सेकंड बेस वेरिएंट ​डेल्टा पर बाकी सभी ऑफर्स दे रही है। 
    •  यदि आप इसके टॉप लाइन वेरिएंट जेटा और अल्फा लेना चाहते हैं तो आप 26000 रुपये की बचत कर सकते हैं जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है बाकी सभी ऑफर्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
    •  बलेनो सीवीटी पर कैश डिस्काउंट को छोड़कर बाकी सभी ऑफर्स की पेशकश की जा रही है और इसपर कुल 16000 रुपये की बचत की जा सकती है। 
    •  मारुति इसके बेस वेरिएंट सिग्मा के साथ 23,500 रुपये का एस प्लस किट भी दे रही है मगर इसे चुनने के बाद कैश डिस्काउंट 1500 रुपये कम हो जाएगा और आप कुल 17500 रुपये की सेविंग्स कर सकेंगे। 

     यहां क्लिक कर लेटेस्ट कार डील्स और ऑफर्स देखें 

     मारुति इग्निस ( 4.95 लाख रुपये से लेकर  7.36 लाख रुपये)

     Maruti Suzuki Ignis

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    41,000 रुपये

    •  उपर बताए गए सभी ऑफर्स इस कार के बेस वेरिएंट सिग्मा के लिए ही मान्य हैं। 
    •  इसके सेकंड बेस मॉडल डेल्टा पर 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसपर कुल 36,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। 
    •  इग्निस के सेकंड टॉप जेटा और टॉप मॉडल अल्फा पर 31,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं जिसमें 10000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। 
    •  यदि आप इसका बेस वेरिएंट सिग्मा लेना चाहते हैं तो आपको 28300 रुपये का एसेसरीज किट भी दिया जाएगा। हालांकि इस कॉम्बिनेशन के लिए आपको 8300 रुपये एक्सट्रा खर्च करने होंगे। 

     मारुति सियाज ( 8.52 लाख रुपये से लेकर  11.50 लाख रुपये)

    Maruti Suzuki Ciaz

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    --

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    23,000 रुपये

    • उपर बताए गए सभी ऑफर्स मारुति सियाज के सभी वेरिएंट्स के लिए मान्य हैं। 

     मारुति एक्सएल6 ( 9.94 लाख रुपये से लेकर  11.73 लाख रुपये)

    ऑफर

    अमाउंट

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    6,000 रुपये

    • मारुति एक्सएल6 पर सबसे कम 6000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

     मारुति एस-क्रॉस ( 8.39 लाख रुपये से लेकर  12.39 लाख रुपये)

     Maruti Suzuki XL6

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    38,000 रुपये

    •  मारुति एस-क्रॉस के सभी वेरिएंट्स पर 38,000 रुपये की सेविंग्स की जा सकती है। 
    • यदि आप इसका सिग्मा वेरिएंट लेते हैं तो इसके साथ आपको कैश डिस्काउंट के बजाए 37,000 रुपये का 8प्लस नाम एसेसरीज किट भी मिलेगा। बाकी दूसरे तरह के डिस्काउंट के अमाउंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि उपर बताए गए सभी ऑफर्स अलग अलग लोकेशन और वेरिएंट्स के हिसाब से अलग हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी मारुति एरीना डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    was this article helpful ?

    रोहित
    Rohit Shah is a Content Writer with the CarDekho Group and an automotive journalist with nearly seven years of experience covering the automotive industry. He holds a Bachelor\'s degree in Business Management (International Business) and a Post Graduate Diploma in Business Management. Over the course of his career, Rohit has authored more than 2,500 articles for CarDekho, covering topics ranging from new car launches to the latest developments in the Indian and global automotive industries. His interest in cars began in childhood when he started collecting scale models, and he unwinds by taking a car out for a spin. When he\'s not talking or writing about cars, you can find him watching new movies and series or learning new languages.और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है