• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 1 से महंगा होने जा रहा है थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस प्रीमियम,जानिए कितने बढ़े दाम

    आखिरी बार जून 2019 में बेस इंश्योरेंस प्रीमियम की प्राइस में इजाफा किया गया था।

    भानु
    भानु
    Published On मई 27, 2022 19:38 ist
    info icon
    published onMay 27, 2022 19:38 IST
    last updated onMay 27, 2022 19:38 IST
    5.9K Views
    • Write a कमेंट

    car insurance

    केंद्र सरकार ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए थर्ड पा​र्टी कार इंश्योरेंस के प्रीमियम अमाउंट को बढ़ाने का इशारा किया है। ऐसे में कार ओनर्स को 1 जून 2022 से इसके लिए ज्यादा कीमत अदा करनी पड़ेगी। 

    प्राइवेट पेट्रोल/डीजल और इलेक्ट्रिक कारों के नए बेस प्रीमियम की प्राइस कुछ इस प्रकार से है:

    पेट्रोल/डीजल कार

    टाइप

    सिंगल ईयर प्रीमियम रेट्स

    3 ईयर प्रीमियम रेट्स

    1000 सीसी से कम

    2,094 रुपये

    6,521 रुपये

    1000 सीसी - 1500 सीसी

    3,416 रुपये

    10,640 रुपये

    1500 सीसी से उपर

    7,897 रुपये

    24,596 रुपये

    उपर बताई गई बेसिक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर की रेट्स हैं। यदि आप कुछ साल इसमें जोड़ते हैं, तो वह इन रेट्स के हिसाब से एक्सट्रा चार्ज लिया जाएगा। अब थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस के प्रीमियम की रेट इंजन कैपेसिटी के अनुसार 2,094 रुपये से शुरू होकर 7897 रुपये तक हो गई है। आप चाहें तो तीन साल का इंश्योरेंस भी ले सकते हैं। 

    Tata Tigor EV

    प्राइवेट इलेक्ट्रिक कारें

    टाइप (बैट्री कैपेसिटी)

    सिंगल ईयर प्रीमियम रेट्स

    3 ईयर प्रीमियम रेट्स

    30 केडब्ल्यूएच से कम

    1,780 रुपये

    5,543 रुपये

    30-65 केडब्ल्यूएच

    2,904 रुपये

    9,044 रुपये

    65 केडब्ल्यूएच से उपर

    6,712 रुपये

    20,907 रुपये

    बता दें कि 30 केडब्ल्यूएच लिमिट के अंतर्गत टाटा टिगॉर ईवी ही आती है। 30 से 65 केडब्ल्यूएच के दायरे में काफी बजट इलेक्ट्रिक कारें आती है जिनमें टाटा नेक्सन ईवी, एमजी जेडएस ईवी, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और मिनी कूपर एसई शामिल है। बता दें कि देश में सभी प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 65 केडब्ल्यूएच बैट्री पैक में उपलब्ध है। 

    बता दें कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में थर्ड पार्टी डैमेज ही कवर होते हैं। यदि आपकी कार किसी दूसरे की कार से टकरा जाती है तो इसके अंतर्गत केवल थर्ड पार्टी के व्हीकल को हुए नुकसान को ही कवर किया जाता है। इसमें फर्स्ट पार्टी को हर्जाने के तौर पर कुछ भी नहीं मिलता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है