• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा कार्स इंडिया और मारुति सुजुकी टोयोत्सु के बीच हुआ करार, कार स्क्रैपिंग की देंगे सर्विस

    होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने मारुति सुजुकी टोयोत्सु इंडिया (एमएसटीआई) के साथ एक एमओयू साइन किया है। इस पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को लाइफ खत्म हो चुके पुराने व्हीकल की स्क्रैपिंग की सुविधा देना है।

    सोनू
    सोनू
    published on नवंबर 28, 2022 18:45 ist
    info icon
    published onNov 28, 2022 18:45 IST
    last updated onNov 28, 2022 18:45 IST
    629 Views
    • Write a कमेंट

    कंपनी ग्राहक को कार का मूल्याकंन, व्हीकल पिक-अप व ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा और एक सर्टिफिकेट देगी।

    Honda Logo

    होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने मारुति सुजुकी टोयोत्सु इंडिया (एमएसटीआई) के साथ एक एमओयू साइन किया है। इस पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को लाइफ खत्म हो चुके पुराने व्हीकल की स्क्रैपिंग की सुविधा देना है।

    Honda City Hybrid
    Honda Amaze

    इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक अपने पुराने व्हीकल्स को ईको-फ्रेंडली तरीके से स्क्रैप करवा सकेंगे। होंडा डीलरशिप पर ग्राहकों को उनके पुराने व्हीकल का मूल्यांकन और स्क्रैप वैल्यू कोटेशन बताई जाएगी। इस बाद ग्राहक की सहमति होने पर गाड़ी के पिक-अप और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा दी जाएगी। बाद में कंपनी के प्लांट में ले जाकर गाड़ी को डिस्मेंटल किया जाएगा। एमएसटीआई इसका एक सर्टिफिटेड भी ग्राहकों को देगी।

    यह भी पढ़ें: होंडा अकॉर्ड 2023 से उठा पर्दा, स्ट्रान्ग हाइब्रिड पावरट्रेन से हुई लैस

    वर्तमान में दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ही एमएसटीआई के स्क्रैपेज सेंटर है। एमएसटीआई के अन्य जगहों पर ये सेंटर खुलने के बाद होंडा उन लोकेशन पर भी ये सर्विस शुरू कर देगी।

    एमएसटीआई एक सरकार से अपूर्व्ड स्क्रैपिंग और रीसाइक्लिंग कंपनी है, जो पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए देश में मॉडर्न एंड लाइफ व्हीकल (ईएलवी) स्क्रैप और रीसाइक्लिंग सेंटर स्थापित कर रही है। 

    यह भी पढ़ें: व्हीकल स्क्रैप कराने वाले लोगों को नई गाड़ी लेने पर डिस्काउंट दे मैन्युफैक्चरर्सः गडकरी

    होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीईओ और अध्यक्ष ताकुया त्सुमुरा ने कहा कि ‘भारत सरकार की व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी में लाइफ से खत्म हो चुके पुराने वाहनों को सड़क पर चलने से रोकना है। इससे ना केवल लोगों की सुरक्षा ज्यादा पुख्ता होगी बल्कि भारत में कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। हम अपने डीलर नेटवर्क के जरिये ईको-फ्रेंडली स्क्रैपेज सॉल्यूशन की पेशकश करते हुए बेहद प्रसन्न हैं।’

    मारुति सुजुकी टोयोत्सु इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमएसटीआई) के मैनेजिंग डायरेक्टर मसारू आकाशी ने कहा कि ‘हम होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप कर बेहद प्रसन्न हैं। एमएसटीआई पुराने व्हीकल को ईको-फ्रेंडली तरीके से डिस्मेंटल कर भारत के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग जारी रखेगी।’

    यह भी पढ़ें: कार स्क्रैपेज पॉलिसी से जुड़े वो सभी सवाल जिनके जवाब आपको मिलेंगे यहां

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है