• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    व्हीकल स्क्रैप कराने वाले लोगों को नई गाड़ी लेने पर डिस्काउंट दे मैन्युफैक्चरर्सः गडकरी

    ट्रक्स और बसों पर 50,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक डिस्काउंट देने का सुझाव वहीं कारों पर इससे कम डिस्काउंट देने का दिया गया है सुझाव

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 20, 2022 18:53 ist
    info icon
    published onSep 20, 2022 18:53 IST
    last updated onSep 20, 2022 18:53 IST
    405 Views
    • Write a कमेंट

    Car Scrappage Policy

    • मंत्री की कार मैन्युफैक्चरर्स से कार स्क्रैप के बदले नई कार खरीदने पर कस्टमर्स को डिस्काउंट देने की अपील 
    • अभी रेनो दे रही पुरानी कार स्क्रैप कराने के बदले नई कार खरीदने पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट, वहीं महिंद्रा स्क्रैप वैल्यू के आधार पर दे रही है डिस्काउंट 
    • जून 2024 से अनिवार्य होगी पर्सनल व्हीकल्स की स्क्रैपेज टेस्टिंग 

    भारत में स्क्रैपेज पाॅलिसी लागू करने की तैयारी की जा रही है वहीं सरकार भी पूरे देश में स्क्रैपिंग सेंटर्स खोलने की कवायद में काम कर रही है। हालांकि लोगों में इस योजना के प्रति आकर्षित करने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ने स्क्रैपेज एक्सचेंज के बदले व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स से नए वाहनों की खरीदारी करने वालों को डिस्काउंट देने की अपील की है। 

    यदि कोई कस्टमर अपनी पुरानी कार के बदले नई कार खरीदता है तो कार मैन्युफैक्चरर को नैतिकता के आधार पर कस्टमर को डिस्काउंट देना चाहिए। गडकरी के अनुसार ट्रक और बसों के केस में एक कस्टमर को 50,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक का डिस्काउंट तो मिलना ही चाहिए वहीं कारों के केस में डिस्काउंट का अमाउंट कम हो मगर होना जरूर चाहिए। 

    Car Scrappage Policy

    बता दें कि इस वक्त रेनो और महिंद्रा स्क्रैपेज एक्सचेंज बेनिफिट का फायदा दे रही है। रेनो इस संबंध में 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा दे रही है। हालांकि डिस्काउंट का ये नियम फिलहाल अनिवार्य नहीं है। जानकारी के लिए ये भी बता दें कि जून 2024 से  देश में पर्सनल व्हीकल्स की अनिवार्य रूप से स्क्रैपेज टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। 

    यह भी पढ़ेंःकार स्क्रैपेज पॉलिसी से जुड़े वो सभी सवाल जिनके जवाब आपको मिलेंगे यहां

    स्क्रैपेज पाॅलिसी के अनुसार यदि आपका व्हीकल 15 साल से ज्यादा पुराना है तो उसका ऑटोमेटेड फिटनैस टेस्ट किया जाएगा। यदि आपका व्हीकल इस टेस्ट को पास कर लेता है तो ग्रीन टैक्स देकर आप उसको दोबारा से इस्तेमाल में ले सकेंगे। और यदि आपका व्हीकल इस टेस्ट को पास नहीं कर पाता है तो उसे अनिवार्य रूप से कबाड़ में तब्दील कर दिया जाएगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है