• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने टाटा कार पर पाएं 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस महीने टाटा की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जुलाई में टाटा अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि टियागो और टिगॉर के सीएनजी वेरिएंट, अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन इलेक्ट्रिक व टिगॉर इलेक्ट्रिक पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 11, 2022 16:43 ist
    info icon
    published onJul 11, 2022 16:43 IST
    last updated onJul 11, 2022 16:43 IST
    755 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा अल्ट्रोज, पंच, टिगॉर ईवी और नेक्सन इलेक्ट्रिक पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।

    tata offers july

    • टियागो और टिगॉर के कुछ वेरिएंट पर 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • नेक्सन पर केवल कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • हैरियर पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • सफारी पर केवल एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

    अगर आप इस महीने टाटा की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जुलाई में टाटा अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि टियागो और टिगॉर के सीएनजी वेरिएंट, अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन इलेक्ट्रिक व टिगॉर इलेक्ट्रिक पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    यहां देखिए टाटा के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर्सः

    मॉडल

    नकद डिस्काउंट

    एक्सचेंज डिस्काउंट

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    कुल

    टियागो

    10,000 रुपये तक

    10,000 रुपये

    3,000 रुपये

    23,000 रुपये तक

    टिगॉर

    10,000 रुपये तक

    10,000 रुपये

    3,000 रुपये

    23,000 रुपये तक

    नेक्सन पेट्रोल

    -

    -

    3,000 रुपये

    3,000 रुपये तक

    नेक्सन डीजल

    -

    -

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये तक

    हैरियर

    -

    40,000 रुपये

    5,000 रुपये

    45,000 रुपये तक

    सफारी

    -

    40,000 रुपये

    - 

    40,000 रुपये

    • टियागो और टिगॉर के एक्सई व एक्सएम वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इसके एक्सजेड और एक्सजेड प्लस वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस प्राप्त किया जा सकता है।

    • नेक्सन पर कंपनी नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस नहीं दे रही है। इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर क्रमशः 3,000 रुपये और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है।
    • अगर आप टाटा हैरियर लेते हैं तो इस पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • सफारी के 7 वर्जन पर केवल 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस प्राप्त किया जा सकता है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट राशि ऊपर बताए ऑफर से अलग हो सकती है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी टाटा डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं। 

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है